Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mumbai Attack Investigation: NIA ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से पूछताछ शुरू की, पाकिस्तान की साजिश का हो सकता है बड़ा खुलासा
    Breaking News

    Mumbai Attack Investigation: NIA ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से पूछताछ शुरू की, पाकिस्तान की साजिश का हो सकता है बड़ा खुलासा

    News DeskBy News DeskApril 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ शुरू की. पूछताछ में 2008 के भीषण आतंकवादी हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगने की उम्मीद है. दिल्ली की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद उसे शुक्रवार सुबह इस संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय लाया गया.

    सूत्रों ने बताया कि राणा को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित आतंकवाद रोधी एजेंसी के मुख्यालय के अंदर उच्च सुरक्षा वाली एक कोठरी में रखा गया है, जहां चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं. उन्होंने बताया कि चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है और राणा को भोजन जैसी बुनियादी जरूरतें मुहैया कराई गई हैं. सूत्रों ने कहा कि जांच का नेतृत्व एनआईए की उपमहानिरीक्षक जया रॉय कर रही हैं, जो मुख्य जांच अधिकारी भी हैं.

    अदालत के आदेश के तुरंत बाद जांच एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि राणा 18 दिन तक एनआईए की हिरासत में रहेगा. इस दौरान एजेंसी उससे 2008 के भीषण हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से पूछताछ करेगी. हमलों में कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक घायल हुए थे. ऐसा माना जाता है कि पूछताछ का उद्देश्य हमलों की साजिश रचने वाले पाकिस्तान आधारित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के साथ राणा के संभावित संबंधों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना है.

    सूत्रों ने बताया कि मुंबई आतंकवादी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाउद गिलानी (अमेरिकी नागरिक) के करीबी सहयोगी 64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के अधिकारियों के साथ उसके संदिग्ध संबंधों और हमले के पीछे उसकी वास्तविक भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जाएगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने कहा कि जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि 26 नवंबर 2008 को देश की वित्तीय राजधानी में हुए भीषण आतंकी हमलों से पहले उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में राणा की यात्राओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे. सूत्रों ने बताया कि राणा ने 13 नवंबर से 21 नवंबर 2008 के बीच अपनी पत्नी समराज राणा अख्तर के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ और आगरा, दिल्ली, कोच्चि, अहमदाबाद तथा मुंबई का दौरा किया था.

    उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर उसकी यात्राओं के पीछे देश भर में अन्य स्थानों को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश हो सकती है तथा सटीक विवरण उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा. संयोग से, राणा से हिरासत में पूछताछ ऐसे समय हो रही है जब एनआईए की कमान भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के महाराष्ट्र कैडर के वरिष्ठ अधिकारी सदानंद वसंत दाते के हाथों में है.

    पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने जब देश की वित्तीय राजधानी पर हमले किए थे तो दाते उस समय मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे. उस समय हुए आतंकवादी हमलों में दाते गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दाते ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अजमल कसाब और अन्य लश्कर आतंकवादी अबू इस्माइल का बहादुरी से मुकाबला किया था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उन्हें पिछले वर्ष मार्च में एनआईए का महानिदेशक नियुक्त किया गया था. यह विशेष एजेंसी मुंबई में तीन दिन तक चले आतंकवादी हमलों के बाद अस्तित्व में आई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    big revelations about Pakistan's conspiracy may be made Mumbai Attack Investigation: NIA begins questioning Mumbai attack mastermind Tahawwur Rana
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group