Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JMM 13th Convention: झामुमो सामंती ताकतों को झारखंड लूटने नहीं देगी, महाधिवेशन में खूब गरजे मुख्यमंत्री सोरेन, निशाने पर रही भाजपा
    Breaking News

    JMM 13th Convention: झामुमो सामंती ताकतों को झारखंड लूटने नहीं देगी, महाधिवेशन में खूब गरजे मुख्यमंत्री सोरेन, निशाने पर रही भाजपा

    News DeskBy News DeskApril 15, 2025Updated:April 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JMM 13th Convention: झामुमो सामंती ताकतों को झारखंड लूटने नहीं देगी, महाधिवेशन में खूब गरजे मुख्यमंत्री सोरेन, निशाने पर रही भाजपा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि ‘सामंती ताकतों’ को राज्य का शोषण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.सोरेन ने पार्टी के 13वें केंद्रीय सम्मेलन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए एक मजबूत सामाजिक न्याय एजेंडा पेश किया, ताकि उनकी पार्टी राज्य से परे अपने प्रभाव का विस्तार कर सके. सोरेन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संकेत दिया कि पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में अपने दमदार प्रदर्शन से उत्साहित होकर राष्ट्रीय भूमिका को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है.

    सम्मेलन की अध्यक्षता झामुमो सुप्रीमो और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन ने की. हेमंत सोरेन ने कहा, आदिवासियों, दलितों और हाशिए पर खड़े अन्य समुदायों की सामूहिक इच्छाशक्ति से ‘अबुआ सरकार’ (झामुमो सरकार) बनी है. जनता ने 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा, यह सरकार जनता की है. सामंती ताकतों (भाजपा) को यहां के लोगों के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा और अब एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरी झामुमो उन्हें झारखंड को और लूटने नहीं देगी. मुख्यमंत्री ने कहा, आदिवासी, गरीब, दलित, उत्पीड़ित व शोषित एक साथ आए और एक ऐसी सरकार को हटा दिया, जिसने उनके अधिकारों की उपेक्षा की. यह उनकी सरकार है.

    बदलाव का संकल्प

    कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो ने एक लंबा संघर्ष तय कर यह मुकाम हासिल किया है. अब पार्टी का लक्ष्य झारखंड के कोने-कोने तक बदलाव लाना है. हम जीवन और जीविका की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    असम, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल पर नजरें

    महाधिवेशन में घोषणा की गयी कि झामुमो अब असम, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल की सीटों पर भी अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ायेगा. असम में सूबे के प्रवासियों को संगठित कर चुनाव लड़ने की योजना है.

    आदिवासी और मूलवासी समुदाय की बात

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    झामुमो ने आदिवासी और मूलवासी समुदाय के भूमि अधिकारों की बात दोहरायी. पार्टी ने जल, जंगल, जमीन पर समुदाय के अधिकार को फिर से रेखांकित किया और भूमि वापसी अधिनियम बनाने, जंगल में रहने वालों को स्थायी पट्टा देने और परिसीमन के विरोध का एलान किया. पार्टी ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन की आड़ में जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने की साजिश रची जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP was on target Chief Minister Soren roared in the convention JMM 13th Convention: JMM will not let feudal forces loot Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group