Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ISL Controversy: आईएसएल के फाइनल के दौरान कोलकाता में खेले गये मैच में प्रशंसकों पर फेंके गये थे पटाखे, बेंगलुरु एफसी के मालिक पार्थ जिंदल और समर्थक घायल, BFC ने किया दावा
    Breaking News

    ISL Controversy: आईएसएल के फाइनल के दौरान कोलकाता में खेले गये मैच में प्रशंसकों पर फेंके गये थे पटाखे, बेंगलुरु एफसी के मालिक पार्थ जिंदल और समर्थक घायल, BFC ने किया दावा

    News DeskBy News DeskApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bengaluru. बेंगलुरु फुटबॉल क्लब (बीएफसी) ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले सप्ताह मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फाइनल के दौरान घरेलू टीम के प्रशंसकों के एक वर्ग द्वारा उनके समर्थकों पर किए गए हमले में उसके मालिक पार्थ जिंदल भी ‘चोटिल’ हुए हैं.

    क्लब ने दावा किया कि कोलकाता में खेले गये मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक जलता हुए पटाखा फेंका गया, जिसमें उसके एक समर्थक की आंख में चोट लग गयी. बेंगलुरु की टीम अतिरिक्त समय तक चले इस खिताबी मुकाबले को 1-2 से हार गयी थी. उसने अपने प्रशंसकों पर हुए हमले की अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है.

    बीएफसी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि बेंगलुरु एफसी अपने समर्थकों पर घरेलू प्रशंसकों के एक वर्ग द्वारा किए गए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता है. शनिवार को कोलकाता में मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ आईएसएल फाइनल के दौरान स्टैंड में एक जलता हुआ पटाखा फेंका गया था. उन्होंने कहा कि इस घटना में बीएफसी के एक समर्थक की आंख में चोट लग गई, जिसका इलाज कराना पड़ा. इसमें क्लब के मालिक पार्थ जिंदल सहित अन्य समर्थकों को जलन और चोटें आईं हैं. क्लब ने एआईएफएफ और आईएसएल आयोजकों एफएसडीएल से स्टेडियमों में प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने का भी आग्रह किया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    उन्होंने कहा कि क्लब ने एआईएफएफ और एफएसडीएल को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. हम महासंघ और लीग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि इस घटना की जांच हो और स्टेडियमों में प्रशंसक सुरक्षा मानदंडों के लिए एक मिसाल कायम हो. उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल जान को खतरे में डालती हैं बल्कि हमारे शानदार खेल की मूल भावना के भी खिलाफ हैं. स्टेडियम प्रशंसकों के लिए हमेशा सुरक्षित स्थान होने चाहिए. इस तरह की हरकतों का फुटबॉल या कहीं भी कोई स्थान नहीं है.

    मोहन बागान सुपर जायंट ने 12 अप्रैल को बेंगलुरु एफसी को रोमांचक फाइनल में 2-1 से हराकर खिताबी डबल पूरा किया. टीम ने इससे पहले तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लीग शील्ड का खिताब सुनिश्चित किया था. मोहन बागान सुपर जायंट इस कारनामे को करने वाली दूसरी टीम है. इससे पहले मुंबई सिटी ने 2020-21 सत्र में लीग शील्ड और आईएसएल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bengaluru FC owner Parth Jindal and a supporter injured BFC claimed ISL Controversy: Fireworks were thrown at fans during the ISL final match played in Kolkata
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group