Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Justice B R Gawai is next CJI : जस्टिस बी.आर. गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ
    Breaking News

    Justice B R Gawai is next CJI : जस्टिस बी.आर. गवई होंगे देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

    News DeskBy News DeskApril 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली: भारत के सर्वोच्च न्यायालय को जल्द ही नया मुखिया मिलने जा रहा है. न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई (Justice B.R. Gavai) देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India- CJI) बनने जा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा CJI न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने बुधवार को उनके नाम की औपचारिक सिफारिश कानून मंत्रालय को भेज दी है. संभावना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 14 मई 2025 को पद की शपथ दिलाएंगी. हालांकि जस्टिस गवई 24 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे, यानी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा.

    कौन हैं जस्टिस बी.आर. गवई 

    • जन्म: 24 नवंबर 1960, अमरावती, महाराष्ट्र
    • शिक्षा: कानून की पढ़ाई पूरी कर 16 मार्च 1985 को बार में शामिल हुए
    • पिता: दिवंगत आर.एस. गवई, पूर्व राज्यपाल (बिहार व केरल) और वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता

    न्यायिक सफर

    • 14 नवंबर 2003: बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त
    • 12 नवंबर 2005: स्थायी जज बने
    • 24 मई 2019: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश नियुक्त
    • मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद व पणजी की पीठों पर काम कर चुके हैं

    15 साल से अधिक का अनुभव हाईकोर्ट में

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    दूसरे SC समुदाय से आने वाले CJI : एक बेहद खास तथ्य यह भी है कि जस्टिस गवई केवल दूसरे अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आने वाले मुख्य न्यायाधीश होंगे. उनसे पहले जस्टिस के.जी. बालाकृष्णन इस पद पर थे, जो 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे. यह एक ऐतिहासिक क्षण भी है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

    उत्तराधिकारी की परंपरा

    भारत की न्यायिक परंपरा के अनुसार, मौजूदा CJI ही अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करते हैं. कानून मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में जस्टिस खन्ना ने जस्टिस गवई का नाम आगे बढ़ाया. अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद औपचारिक नियुक्ति की जाएगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    क्या है आगे की प्रक्रिया?

    राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा. 14 मई को वह पदभार ग्रहण करेंगे और नवंबर 2025 तक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Justice B R Gawai is next CJI: Justice B.R. Gawai will be the 52nd Chief Justice of the country will take oath on May 14
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group