


Gumla.गुमला सदर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में नाबालिग ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर चार युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज केस में नाबालिग ने लुटो गांव निवासी सूरज उरांव, अभिषेक उरांव, उमेश उरांव व सोमनाथ उरांव को अभियुक्त बनाया है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि 14 अप्रैल को मेरे गांव में एक युवती की शादी समारोह था.
नाबालिग और उसकी दो सहेलियां नाचने के लिए शादी समारोह स्थल पर गयी थीं. नाचने के बाद रात करीब 10 बजे नाबालिग अपनी दोनों सहेलियों के साथ शौच करने लुटो तालाब के पास गयी थी. दोनों सहेलियां दूर में बैठ गयीं, जबकि नाबालिग शौच करने चली गयी. शौच करने के बाद उपरोक्त नामजद युवक वहां पहुंचे और नाबालिग को उठाकर मुंह बांध कर तालाब के समीप कुएं के पास ले गये. यहां आरोपी युवकों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. दुष्कर्मियों ने नाबालिग के कपड़े फाड़ दिये. घटना के बाद नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी. इसके बाद गुमला थाना आकर केस दर्ज कराया. थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि जल्द सभी अभियुक्त पकड़े जायेंगे.



