Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Air Show: भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ने रांची में जमीन से मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर दिखाये शानदार करतब
    Breaking News

    Jharkhand Air Show: भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ने रांची में जमीन से मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर दिखाये शानदार करतब

    News DeskBy News DeskApril 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ (एसकेएटी) ने शनिवार सुबह ‘नामकुम आर्मी ग्राउंड’ में शानदार ‘एयर शो’ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह समेत वरिष्ठ रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम को दो चरणों में विभाजित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के एक चरण में छह विमानों ने करीबी संरचना में उड़ान भरी जबकि दूसरे चरण में इन विमानों ने जमीन से मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर करतब दिखाए.

    एक अधिकारी ने कहा, ‘इस ‘एयर शो’ का आयोजन केवल करतब दिखाने के लिए नहीं किया गया बल्कि इस दौरान वायुसेना के जुनून, अनुशासन और उसकी भावना को दर्शाया गया. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हालांकि बताया कि नौ विमानों में से तीन विमान शुक्रवार को रांची में बारिश और ओलावृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने कहा कि रांची में पहली बार विमानों ने इतनी कम ऊंचाई पर करतब दिखाए.अधिकारी ने बताया कि 1996 में गठित एसकेएटी ने भारत और श्रीलंका, म्यांमा, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित दुनिया भर में 500 से अधिक ऐसे शो किए हैं. उन्होंने कहा कि अपने आदर्श वाक्य ‘सदैव सर्वोत्तम’ के लिए जानी जाने वाली इस टीम का ‘एयर शो’ युवाओं को प्रेरित करने और सशस्त्र बलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के भारतीय वायुसेना के कार्यक्रम के तहत किया गया.यह कार्यक्रम रांची में रविवार को पुन: होगा. इसके बाद 22-23 अप्रैल को पटना में ‘एयर शो’ होगा.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ground in Ranchi height of just 100 feet Indian Air Force Jharkhand Air Show performed amazing stunts
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group