Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi सऊदी अरब पहुंचे, इससे पहले F15 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को प्रदान की सुरक्षा
    Breaking News

    PM Modi सऊदी अरब पहुंचे, इससे पहले F15 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को प्रदान की सुरक्षा

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सऊदी अरब के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने एक विशेष सम्मान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विमान को मंगलवार को सुरक्षा प्रदान की अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मोदी दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंच गये हैंं. विदेश मंत्रालय ने मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान करते सऊदी जेट विमानों का एक वीडियो भी जारी किया.

    इस कदम को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है.मोदी ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में भारत और सऊदी अरब का स्वाभाविक हित है तथा दोनों देशों के बीच बढ़ता रक्षा और सुरक्षा सहयोग गहरे आपसी विश्वास का प्रतिबिंब है.

    जेद्दा पहुंचने से पहले अरब न्यूज़ को दिए साक्षात्कार में मोदी ने सऊदी अरब को ‘भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक, समुद्री पड़ोसी, विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक सहयोगी’’ बताया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उन्होंने कहा, ‘हम सऊदी अरब को क्षेत्र में सकारात्मकता और स्थिरता की शक्ति मानते हैं. समुद्री पड़ोसी होने के नाते, भारत और सऊदी अरब क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में स्वाभाविक रुचि रखते हैं. मोदी ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच बढ़ता रक्षा एवं सुरक्षा संबंध तथा सहयोग गहरे आपसी विश्वास का प्रतिबिंब है.

    उन्होंने कहा, यह क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता तथा हमारे विस्तारित पड़ोस में उभरती चुनौतियों से निपटने के हमारे पारस्परिक संकल्प का भी प्रमाण है. मंगलवार शाम को होने वाली वार्ता में मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच रक्षा संबंधों को विस्तारित करने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Before PM Modi arrived in Saudi Arabia F15 fighter jets provided security to PM Modi's plane
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group