Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : विनय सिंह को मिली थी धमकी, 30 अप्रैल को शहर छोड़ने वाले थे, इस बीच हो गयी हत्या
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : विनय सिंह को मिली थी धमकी, 30 अप्रैल को शहर छोड़ने वाले थे, इस बीच हो गयी हत्या

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह को पूर्व में भी धमकी मिल चुकी थी. धमकी भरा फोन आने के बाद वे वरीय पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके थे. इस बीच पुलिस की ओर से कहा गया था कि शहर छोड़ दो. सुरक्षा की भी मांग विनय सिंह की ओर से की गई थी. घर में प्लान बन गया था कि विनय सिंह 30 अप्रैल को शहर से बाहर चले जाएंगे. उसके पहले ही उन्हें रास्ते से हटा दिया गया. इस तरह का आरोप उनका बेटा लगा रहा है.

    विनय के बेटे ने बताया कि रविवार की सुबह मोबाइल पर लकी जॉनी नामक व्यक्ति का फोन आया था. फोन आने के बाद पापा जमीन देखने की बात कहकर घर से निकल गए थे. इसके बाद वे दोपहर के समय दुकान पर भी पहुंचे थे. कर्मचारी अजय और जितेंद्र से भी बातें की थी. इस दौरान बिल्ला पाठक नामक व्यक्ति का भी फोन आया था. बिल्ला पाठक से ही पापा की आखिरी बातचीत हुई थी. पुलिस बिल्ला का भी पता लगा रही है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विनय सिंह की हत्या की घटना को प्लान वे में अंजाम दिया गया था. हत्या के बाद पुलिस ने मोबाइल तो बरामद की है, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग रहा है. मोबाइल से छेड़छाड़ करने के बाद हत्यारों ने उसे शव क पास ही रख दिया था. कॉल डिटेल और वाट्स एप कॉल तक डिलीट किया गया है. ऐसे में पुलिस को जांच में खासी परेशानी हो रही है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    रविवार की रात के 10 बजे के बाद पुलिस टीम मोबाइल लोकेशन के माध्यम से बालिगुमा पहुंची थी और खेती से शव बरामद किया था. इस बीच आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था और पुलिस के खिलाफ तीखे नारे भी लगाए थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR: Vinay Singh had received threats and was about to leave the city on April 30 meanwhile he was murdered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group