Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Kashmir Terrorist Attack: महबूबा मुफ्ती ने देशवासियों से माफी मांगी, आतंकवादी हमले के खिलाफ मार्च निकाला
Breaking News

Kashmir Terrorist Attack: महबूबा मुफ्ती ने देशवासियों से माफी मांगी, आतंकवादी हमले के खिलाफ मार्च निकाला

News DeskBy News DeskApril 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Srinagar. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर बुधवार को देशवासियों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोग इस घटना से व्यथित हैं और दुख की इस घड़ी में उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है.आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर बैसरन पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई. यह हमला पिछले कई वर्षों में कश्मीर में नागरिकों पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक था. महबूबा के नेतृत्व में पीडीपी नेता एवं कार्यकर्ता श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर पार्क के पास पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए और वहां से विरोध मार्च की शुरुआत की.

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां थान रखी थीं, जिन पर लिखा था-यह हम सभी पर हमला है, “निर्दोषों की हत्या आतंकवादी कृत्य है और निर्दोषों की हत्या बंद करो. यह मार्च श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक पर समाप्त हुआ.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

प्रदर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में महबूबा ने कहा, यह हमला सिर्फ मासूम पर्यटकों पर नहीं, बल्कि कश्मीरियत पर भी था. उन्होंने कहा, मैं देशवासियों से कहना चाहती हूं कि हम शर्मिंदा हैं. कश्मीरियों का दिल दुखी है और हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ खड़े हैं. हम सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए. पीडीपी प्रमुख ने कहा, “यह हम पर हमला था, हम इसकी निंदा करते हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गृह मंत्री यहां हैं और उन्हें इस हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाना चाहिए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

महबूबा ने कहा कि पर्यटक कश्मीर में अच्छा समय बिताने आते हैं और उन पर हमला सबसे कायराना कृत्य है. उन्होंने कहा, मैं देश के लोगों से कहना चाहती हूं कि हम शर्मिंदा हैं, कश्मीरी शर्मिंदा हैं. दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ खड़े हैं. हम चाहते हैं कि सरकार दोषियों को पकड़े, ताकि उन्हें कड़ी सजा मिले. यह पूछे जाने पर कि क्या यह हमला सुरक्षा चूक का नतीजा था, पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है. उन्होंने कहा, हमारा दिल दुखी है, लोगों का दिल टूट गया है. पूरा जम्मू-कश्मीर और देश शोक में है. मैं अपने देश के लोगों से माफी मांगना चाहती हूं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group