Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Steel Association: Safeguard शुल्क से सस्ते आयात पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद, ISA ने जतायी उम्मीद
    Breaking News

    Steel Association: Safeguard शुल्क से सस्ते आयात पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद, ISA ने जतायी उम्मीद

    News DeskBy News DeskApril 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. उद्योग संगठन इंडियन स्टील एसोसिएशन (आईएसए) ने बुधवार को कहा कि आयातित ‘फ्लैट’ इस्पात उत्पादों पर 12 प्रतिशत अस्थायी रक्षोपाय शुल्क लगाने के सरकार के फैसले से ‘मुख्य रूप से चीन, दक्षिण कोरिया और जापान से होने वाले सस्ते आयात’ को रोकने में मदद मिलेगी. उद्योग निकाय के अनुसार, इन देशों ने अकेले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल आयात में लगभग 78 प्रतिशत का योगदान दिया. आईएसए ने बयान में कहा, “इस रक्षोपाय शुल्क का उद्देश्य मुख्य रूप से चीन, दक्षिण कोरिया और जापान से सस्ते इस्पात के आयात पर अंकुश लगाना है.

    इसके अलावा, आईएसए ने कहा कि भारत लगातार दूसरे वर्ष तैयार इस्पात का शुद्ध आयातक बन गया है और इसका आयात 2024-25 में नौ साल के उच्च स्तर 95 लाख टन पर पहुंच गया है. आईएसए ने कहा कि व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने दिसंबर, 2024 में शुरू की गई जांच के बाद इस शुल्क की सिफारिश की है.जांच से पता चला कि गैर-मिश्र धातु और मिश्र धातु इस्पात के ‘फ्लैट’ उत्पादों के आयात में तीव्र वृद्धि से घरेलू उत्पादकों को काफी नुकसान हो रहा है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    बयान में आईएसए के अध्यक्ष नवीन जिंदल के हवाले से कहा गया, “हम इस्पात के ‘फ्लैट’ उत्पादों पर 12 प्रतिशत रक्षोपाय शुल्क लगाने के सरकार के निर्णायक कदम के लिए आभारी हैं. यह बहुत बढ़ते आयात को रोकने के लिए बहुत जरूरी है. यह समर्थन निवेशकों को आत्मनिर्भर भारत के लिए 2030 तक 30 करोड़ टन की क्षमता निर्माण के लिए नए जोश के साथ ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा और विकसित भारत के लिए आधारशिला रखेगा.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सरकार ने सोमवार को घरेलू उत्पादकों को आयात में वृद्धि से बचाने के लिए हॉट रोल्ड कॉयल, इस्पात चादर और प्लेट सहित पांच इस्पात उत्पाद श्रेणियों पर 200 दिनों के लिए 12 प्रतिशत अस्थायी रक्षोपाय शुल्क लगा दिया. वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया गया है. पिछले महीने डीजीटीआर ने शुल्क लगाने का सुझाव दिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ISA expressed hope Steel Association: Safeguard duty will help in curbing cheap imports
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group