Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»क्या कुछ बड़ा होने वाला है? लाल फाइल के साथ राष्ट्रपति से मिले गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रहे मौजूद
    Breaking News

    क्या कुछ बड़ा होने वाला है? लाल फाइल के साथ राष्ट्रपति से मिले गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी रहे मौजूद

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद नाज़ुक हो गए हैं. इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जिनमें पाकिस्तानी सैन्य अताशे को निष्कासित करना, अटारी सीमा को बंद करना और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करना शामिल है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें हालात की जानकारी दी.

    भारत के कड़े रुख से बौखलाया पाकिस्तान

    भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर पांच बड़े प्रतिबंध लगाए हैं और सभी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत के साथ सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगाने की घोषणा की है. पाकिस्तान ने चेतावनी दी है कि अगर भारत ने उसके जलमार्गों को रोका, तो इसे “युद्ध की घोषणा” माना जाएगा.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    विदेशी राजनयिकों को दी गई जानकारी

    हमले के बाद भारत सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर भी तेजी से कदम उठाए हैं. विदेश मंत्रालय ने साउथ ब्लॉक में जी20 देशों समेत कई अहम राष्ट्रों के राजदूतों को बुलाकर आतंकी हमले की विस्तृत जानकारी दी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन, जापान, जर्मनी, इटली, यूएई, कतर, इंडोनेशिया, मलेशिया और नॉर्वे सहित अन्य देशों के राजनयिकों को ब्रीफ किया.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    सेना प्रमुख का जम्मू-कश्मीर दौरा

    इस बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. वे श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और स्थानीय सैन्य कमांडरों के साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों पर चर्चा करेंगे. इस दौरान 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. स्थिति पर हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और आने वाले दिनों में भारत की तरफ से और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Foreign Minister S. Jaishankar was also present Is something big going to happen? Home Minister Amit Shah met the President with the red file
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group