Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कोलकता के न्यूटाउन में महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या
    Breaking News

    कोलकता के न्यूटाउन में महिला से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोलकाता. कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया, और इसी के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. मृत युवक की पहचान आईटी कर्मी संकेत चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है.

    जानकारी के मुताबिक, संकेत अपनी महिला मित्र के साथ न्यूटाउन के गौरांगनगर इलाके में लिव-इन में रह रहे थे. बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद युवती घर से बाहर निकल गई. आरोप है कि उसी दौरान कुछ बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की.

    युवती की चीख-पुकार सुनकर संकेत तुरंत मौके पर पहुंचे और बदमाशों को रोकने की कोशिश की. इसी पर नाराज़ होकर बदमाशों ने संकेत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने संकेत को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया. आसपास के लोग जब तक मदद के लिए पहुंचे, तब तक बदमाश भाग चुके थे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    गंभीर रूप से घायल संकेत को एनआरएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव के चलते उसकी मौत हुई.

    घटना की सूचना मिलते ही न्यूटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने रात में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    live-in partner beaten to death Resisting molestation of a woman in Kolkata's Newtown proved costly
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group