Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पाक प्रधानमंत्री पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया
    Breaking News

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पाक प्रधानमंत्री पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    New Delhi. पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर ‘आतंकवादियों को पनाह देने और पालने’ का आरोप लगाया है. इससे सुझाव मिलता है कि उनके देश की भारत के पहलगाम में आतंकी हमले में भूमिका है जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. ब्रिटेन में रह रहे 44 वर्षीय कनेरिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शरीफ ने हमले पर चुप्पी साध रखी है जो पाकिस्तान की भूमिका का संकेत है. शरीफ ने भले ही इस घटना पर व्यक्तिगत रूप से कोई टिप्पणी नहीं की हो लेकिन पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जानमाल के नुकसान पर चिंता व्यक्त की है.
    इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में कथित तौर पर स्पॉट फिक्सिंग के लिए प्रतिबंध झेलने वाले कनेरिया ने लिखा, अगर पाकिस्तान की पहलगाम आतंकी हमले में वाकई कोई भूमिका नहीं है तो प्रधानमंत्री शहबाज ने अभी तक इसकी निंदा क्यों नहीं की? आपकी सेना अचानक हाई अलर्ट पर क्यों है? क्योंकि अंदर से आप सच्चाई जानते हैं – आप आतंकवादियों को पनाह और पोषण दे रहे हैं। शर्म आनी चाहिए.वर्ष 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमले में मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार डाला जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे.
    पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इसकी जिम्मेदारी ली.एक अन्य पोस्ट में पाकिस्तान के लिए खेलने वाले सिर्फ दूसरे हिंदू क्रिकेटर कनेरिया ने बृहस्पतिवार को हमले के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की.
    मोदी ने अंग्रेजी में दिए भाषण में ‘हर आतंकवादी और उसके समर्थकों की पहचान करने, उन्हें ढूंढने और उन्हें दंडित करने’ की कसम खाई. उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमलावरों का ‘धरती के कोने-कोने तक’ पीछा करेगा और आतंकवाद से देश की भावना कभी नहीं टूटेगी.
    कनेरिया ने पोस्ट किया, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करता हूं कि उन्होंने रैली के दौरान अंग्रेजी में बोलने का विकल्प चुना जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि दुनिया उनकी चेतावनी को स्पष्ट रूप से सुन सके. उम्मीद है कि गाजा की तरह ही यह दक्षिण एशिया में आतंकवाद के अंत की शुरुआत है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Former Pakistan cricketer Danish Kaneria accused the Pakistani Prime Minister of sheltering terrorists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group