Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Agniveer Recruitment: अग्निवीर अभ्यर्थियों से वसूली के आरोप में दो नौसेना के दो कर्मचारियों समेत तीन लोग गिरफ्तार, अन्य की चल रही तलाश
    Breaking News

    Agniveer Recruitment: अग्निवीर अभ्यर्थियों से वसूली के आरोप में दो नौसेना के दो कर्मचारियों समेत तीन लोग गिरफ्तार, अन्य की चल रही तलाश

    News DeskBy News DeskApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvneshwar.ओडिशा पुलिस ने नवंबर 2024 में भर्ती के दौरान अग्निवीर अभ्यर्थियों से वसूली के आरोप में खुर्दा जिले में नौसेना के दो कर्मियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सत्यम चाहर, विनय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के निवासी सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी भूषण के रुप में हुई है. उन्होंने बताया कि सत्यम चाहर वर्तमान में आईएनएस केसरी, अंडमान और निकोबार में कार्यरत है तथा विनय कुमार राय वर्तमान में आईएनएस चिलिका में तैनात है.उन्होंने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी आईएनएस चिलिका के प्रशिक्षण पत्राचार अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर अद्वितीय सिंह द्वारा 19 अप्रैल को बालूगांव पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है. आरोपियों पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है.

    खुर्दा पुलिस अधीक्षक सागरिका नाथ ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों पर अग्निवीर अभ्यर्थियों से पुलिस सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और नौकरी दिलाने का वादा कर बड़ी रकम वसूलने का आरोप है. नाथ ने बताया “हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और इस प्रकरण में कथित रुप से शामिल दो अन्य लोगों की तलाश जारी है जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा किसी अभ्यर्थी को फर्जी तरीके से भर्ती कराया गया है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए नौसेना को भी सूचना दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान लेन देन के प्रमाण और बैंक के दस्तावेज मिले हैं.”प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी नौसेना में नौकरी दिलाने के झूठे वादे कर के, नौकरी के इच्छुक लोगों से बड़ी रकम वसूल रहे थे.’

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खुफिया जानकारी के अनुसार इस रैकेट में दो और लोगों के शामिल होने का संदेह है. उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस ने फर्जी गतिविधियों से संबंधित 12 बैंक खातों को ‘फ्रीज’ कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agniveer Recruitment: Three people including two Navy employees arrested on charges of extortion from Agniveer candidates search for others underway
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group