Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Vetican Pope Funeral: पोप फ्रांसिस की अंत्येष्टि आज, भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल, ट्रंप, जेलेंस्की समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचेंगे
    Breaking News

    Vetican Pope Funeral: पोप फ्रांसिस की अंत्येष्टि आज, भारत से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल, ट्रंप, जेलेंस्की समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष पहुंचेंगे

    News DeskBy News DeskApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Vetican city. वेटिकन के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई राष्ट्राध्यक्षों और विभिन्न देशों से गणमान्य व्यक्तियों का रोम पहुंचना शुक्रवार शाम से शुरू हो जाएगा. इस बीच, ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रोम पहुंचीं. राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी हैं.

    वह वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी. नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 26 अप्रैल को राष्ट्रपति वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिली भी शुक्रवार को पहुंचने वाले हैं. ट्रंप, अपनी पत्नी एवं अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ आ रहे हैं. पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉरमर और ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य प्रिंस विलियम शामिल हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इनके अलावा, स्पेन के राजा फिलिप षष्ठम और रानी लेटिज़िया, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. पोप फ्रांसिस की शनिवार को होने वाली अंत्येष्टि से पहले शुक्रवार शाम सेंट पीटर्स बेसेलिका में उनके ताबूत को सील किया जाएगा. वेटिकन ने कहा कि 130 प्रतिनिधिमंडलों की पुष्टि हो गई है, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 शासक शामिल हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    india Pope Francis' funeral today President Draupadi Murmu Vatican Pope Funeral
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group