Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Vande Bharat Sleeper: टीआरएसएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में 80 ट्रेनों का होगा निर्माण
    Breaking News

    Vande Bharat Sleeper: टीआरएसएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन, बंगाल के उत्तरपाड़ा में 80 ट्रेनों का होगा निर्माण

    News DeskBy News DeskApril 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के साथ मिलकर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरपाड़ा स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र में वंदे भारत शयनयान रेलगाड़ियों के लिए एक अलग उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया. वंदे भारत शयनयान (स्लीपर) रेलगाडियां देश में लंबी दूरी तय करने वाली पहली ऐसी ट्रेन होगी जो मध्यम उच्च गति से चलेंगी. इन्हें वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज पर विकसित किया गया है जिनमें यात्री लेटकर सफर कर सकेंगे.

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों की बेहतर सुविधा, स्वदेशी तकनीक, आधुनिक लेआउट, स्मार्ट ऑनबोर्ड सिस्टम और बेहतर सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है. भारतीय रेलवे ने टीआरएसएल और बीएचईएल के गठजोड़ को 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के डिजाइन, विनिर्माण और 35 साल के रखरखाव के लिए 24,000 करोड़ रुपये का ठेका दिया हुआ है. इसी सिलसिले में यह उत्पादन संयंत्र स्थापित किया गया है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    इस संयंत्र के उद्घाटन के समय टीआरएसएल के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी और बीएचईएल के निदेशक बानी वर्मा सहित दोनों कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. उत्तरपारा इकाई में उत्पादन अब चालू हो गया है. यह देश की एकमात्र साइट है, जहां एक ही छत के नीचे स्टेनलेस स्टील और एल्यूमीनियम, दोनों तरह के कोच बन सकते हैं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    चौधरी ने कहा कि 300 कोच की मौजूदा वार्षिक क्षमता के साथ, मांग बढ़ने पर उत्तरपारा संयंत्र की क्षमता को 850 कोच तक बढ़ाया जा सकता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    80 trains will be manufactured in Uttarpara Bengal Vande Bharat Sleeper: TRSL inaugurated the manufacturing plant of Vande Bharat Sleeper Train
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group