


Jamshedpur. जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल केनिर्देशानुसार सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरखा नदी के बागुनहातु बिहारी घाट पर खनन टास्क फोर्स ने औचक छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से बालू लदे तीन 407 ट्रकों को जब्त किया गया. छापेमारी के दौरान ट्रकों में बालू लोड कर रहे मजदूर और चालक मौके से फरार हो गये. खनन विभाग की टीम ने तीनों ट्रकों को जब्त कर सिदगोड़ा थाना भेज दिया.
जांच में पाया गया कि किसी भी ट्रक के पास बालू परिवहन का वैध ई-चालान नहीं था और न ही खनन स्थल पर कोई अधिकृत खनन पट्टा स्वीकृत था. इस आधार पर जिला खनन निरीक्षक अभिजीत मजूमदार के लिखित बयान पर ट्रक मालिकों और चालकों के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच करने पर वाहनों में लगभग 220 सीएफटी बालू लघु खनिज लदा हुआ पाया गया.



