Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Pakistan offer India: पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की ‘तटस्थ, पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की
Breaking News

Pakistan offer India: पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले की ‘तटस्थ, पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की

News DeskBy News DeskApril 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Islamabad. पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान ने शनिवार को किसी भी ‘तटस्थ और पारदर्शी’ जांच में शामिल होने की पेशकश की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खैबर-पख्तूनख्वा के काकुल में पाकिस्तान सैन्य अकादमी में सेना के कैडेट की ‘पासिंग आउट परेड’ को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई हालिया घटना इस निरंतर दोषारोपण के खेल का एक और उदाहरण है, जिसे पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए. एक जिम्मेदार देश के रूप में अपनी भूमिका को जारी रखते हुए, पाकिस्तान किसी भी ‘तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय’ जांच में भागीदारी करने के लिए तैयार है.

भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित किये जाने का उल्लेख करते हुए शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के जल के प्रवाह को रोकने, कम करने या दूसरी ओर मोड़ने के किसी भी प्रयास का पूरी ताकत से जवाब दिया जायेगा. शरीफ ने कहा कि अगर भारत ने उसके(पाकिस्तान के) हिस्से का पानी रोका, तो वह सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे. उन्होंने कहा कि जल हमारी जीवन रेखा है और हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित है तथा इसकी उपलब्धता को हर कीमत पर और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखा जायेगा. शरीफ ने कहा कि मुल्क की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए समूचा देश पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है.

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

शरीफ ने कहा कि हमारे बहादुर सशस्त्र बल सक्षम हैं और देश की संप्रभुता तथा क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए किसी भी दुस्साहस का सामना करने को पूरी तरह तैयार हैं. हमारे सशस्त्र बल वीरता, अनुकरणीय अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं. शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन इसे हमारी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. हम अपने सम्मान और देश की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करेंगे. शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा ही आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा की है.

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

उन्होंने कहा कि हमने 90,000 से अधिक लोगों को खोया है और 600 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान झेला है. किसी भी तरह के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करने की हमारी प्रतिबद्धता से ज्यादा मजबूत संकल्प और कुछ नहीं सकता. शरीफ ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि भारत ने बिना किसी विश्वसनीय जांच या सत्यापित किये जाने योग्य सबूत के बिना बेबुनियाद एवं झूठे आरोप लगाने का अपना तरीका जारी रखा है. कहा कि (पाकिस्तान के संस्थापक) मुहम्मद अली जिन्ना ने कश्मीर को पाकिस्तान की ‘जगुलर वेन’ (अस्तित्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण) कहा था. शरीफ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के बावजूद यह मुद्दा अनसुलझा रहा है, जबकि इसे विश्व स्तर पर जाना जाता है. पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन करता रहेगा, जब तक कि वे अपने संघर्ष और बलिदान के जरिये अपने अधिकार हासिल नहीं कर लेते.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur Durga Puja: दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, साकची में निकला फ्लैग मार्च

October 16, 2026

Chakardharpur: चक्रधरपुर में दुकान से मोबाइल चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21 फोन बरामद

October 16, 2026

Jamshedpur: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परसुडीह से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते पांच युवक पकड़ाए

October 16, 2026

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group