


रांची. कांटाटोली चौक के पास रविवार को मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी, जिससे एक बुजुर्ग एनुल आलम की दम घुटने से मौत हो गई है. कुछ लोग दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए हैं. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आग लगने की वजह से दुकान के पीछे एक घर आधा दर्जन से ज्यादा लोग फंस गए. तेज आग और धुआं की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल पा रहा था. हालांकि कुछ लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा एस्बेस्टस की सीट को तोड़कर बाहर निकाला गया.



