


Jamshedpur.देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा स्टील को 14वें वार्षिक लीगल एरा अवॉर्ड्स 2025 में भारत की सर्वश्रेष्ठ इन-हाउस लीगल टीम के खिताब से सम्मानित किया गया है. यह भव्य समारोह नई दिल्ली में आयोजित हुआ. देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और सोसाइटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म्स के अध्यक्ष डॉ. ललित भसीन ने यह पुरस्कार प्रदान किया. टाटा स्टील के लीगल सर्विसेज विभाग के अधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया. कुल 19 कंपनियां फाइनल राउंड में पहुंची थी. टाटा स्टील भारत की सर्वश्रेष्ठ इन-हाउस लीगल टीम की श्रेणी में विजेता बनी.



