Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»POSH AWAIRNESS: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने जानी अधिकार और जिम्मेदारियां
    Breaking News

    POSH AWAIRNESS: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं ने जानी अधिकार और जिम्मेदारियां

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025Updated:April 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • कार्यस्थल पर सेक्सुअल हैरासमेंट में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका अहम : Ms. Vasudha 

    जमशेदपुर. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में आज POSH (Prevention of Sexual Harassment) विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम Jamshedpur Management Association की ओर से यूनिवर्सिटी के शहीद भगत सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली.

    सेमिनार की मुख्य वक्ता रहीं Ms. Vasudha Mohanka, जो XLRI जमशेदपुर और TISS मुंबई की पूर्व छात्रा हैं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखती हैं. अपने व्यावसायिक अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर उन्होंने छात्रों को POSH एक्ट के तहत उनके अधिकारों, ज़िम्मेदारियों और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी.

    सत्र के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि कार्यस्थल पर सेक्सुअल हैरासमेंट की घटनाओं को किस प्रकार रिपोर्ट किया जा सकता है, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया क्या होती है और आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की भूमिका क्या होती है. साथ ही, वक्ता ने यह भी बताया कि सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल का निर्माण कितना आवश्यक है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    यह सेमिनार न केवल छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके अधिकारों को लेकर एक नई जागरूकता भी लेकर आया. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया.

    नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “जब कार्यस्थल का वातावरण शुद्ध और स्वस्थ होगा तभी एक संस्थान या संगठन की प्रगति होगी”.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    कुलपति प्रो. डॉ. पी. के. पाणि, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, कुलसचिव नागेंद्र सिंह, प्रशासनिक विभाग के अनुष्ठाता नाजिम खान, शैक्षणिक विभाग के अधिष्ठाता प्रो. दिलीप शोम, आईटी विभाग के अधिष्ठाता, प्रो. डॉ. रंजन मिश्रा, शोध विभाग के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के विभागाध्याक्षा और संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    POSH AWARERNESS: Students of Netaji Subhash University learnt their rights and responsibilities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group