Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CISCE Result: सीआईएससीई बोर्ड के नतीजे घोषित; लड़कियां लड़कों से आगे, लोयोला स्कूल जमशेदपुर की सांभवी ने रचा इतिहास, 10वीं में 100% अंक पाकर बनीं ‘कंट्री टॉपर’
    Breaking News

    CISCE Result: सीआईएससीई बोर्ड के नतीजे घोषित; लड़कियां लड़कों से आगे, लोयोला स्कूल जमशेदपुर की सांभवी ने रचा इतिहास, 10वीं में 100% अंक पाकर बनीं ‘कंट्री टॉपर’

    News DeskBy News DeskApril 30, 2025Updated:April 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (CISCE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए जिसमें लड़किया लड़कों से फिर आगे रहीं. कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है. इसी तरह 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है. जमशेदपुर के लोयोला स्कूल की छात्रा सांभवी जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. सांभवी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कंट्री टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. सांभवी के पिता डॉ. अभिषेक जायसवाल, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता, डॉ ओजस्वी शंकर टाटा मणिपाल हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं.

    इस वर्ष 10वीं में कुल पास प्रतिशत 99.09 रहा, जबकि 12वीं में यह आंकड़ा 99.02 प्रतिशत दर्ज किया गया. एक बार फिर 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस परीक्षा में 99.37 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 98.84 रहा.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    आईसीएसई परीक्षा (कक्षा 10) 67 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं थीं और एक शास्त्रीय भाषा थी. आईएससी परीक्षा (कक्षा 12) 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, चार विदेशी भाषाएं और दो शास्त्रीय भाषाएं थीं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    मुख्य कार्यकारी जोसफ इमैनुएल ने कहा, ‘उम्मीदवार और पक्षकार सीआईएससीई वेबसाइट या बोर्ड के करियर पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं. परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं. कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    became 'country topper' by scoring 100% marks in 10th CISCE Result: CISCE board results declared; Girls ahead of boys Sambhavi of Loyola School Jamshedpur created history
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group