Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Rahul Gandhi ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए युवक के परिजनों से की मुलाकात, बोले-हमारी सरकार होती तो अब तक फैसला हो चुका होता, ‘सुरक्षा चूक’ का मुद्दा उठाया
Breaking News

Rahul Gandhi ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए युवक के परिजनों से की मुलाकात, बोले-हमारी सरकार होती तो अब तक फैसला हो चुका होता, ‘सुरक्षा चूक’ का मुद्दा उठाया

News DeskBy News DeskMay 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Kanpur. लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि इस हमले के पीछे कहीं न कहीं सुरक्षा सम्बन्धी चूक हुई है और अगर केंद्र में उनकी सरकार होती तो ‘फैसला’ हो चुका होता. राहुल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से आज मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.

कांग्रेस नेता ने कहा, इस दुखद घड़ी में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। आतंकियों के खिलाफ सख्त और ठोस कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए. इसी उद्देश्य से संयुक्त विपक्ष ने सरकार को पूरा समर्थन दिया है और संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

राहुल ने शुभम के परिवार के सामने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है.
उन्होंने कहा, अगर मेरी सरकार होती तो अब तक फैसला हो चुका होता. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘फैसले’ से उनका क्या तात्पर्य है. कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्‍ट कर राहुल के हवाले से कहा, ‘पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए, जिसमें इस गंभीर मामले से जुड़ी चर्चा हो.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

इससे पहले, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी. कानपुर के निवासी एवं कारोबारी शुभम द्विवेदी समेत 26 पर्यटक 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :पद्मश्री डॉ. अच्युत सामंत का उत्कल एसोसिएशन में भव्य स्वागत, ओड़िया समाज की एकता और शिक्षा पर हुई चर्चा

November 28, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group