Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Pragati Meeting: PM मोदी ने की 90 हजार करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं की समीक्षा, लाभार्थियों की पहचान सख्ती से करने का निर्देश
    Breaking News

    Pragati Meeting: PM मोदी ने की 90 हजार करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं की समीक्षा, लाभार्थियों की पहचान सख्ती से करने का निर्देश

    News DeskBy News DeskMay 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रगति बैठक के 46वें संस्करण की अध्यक्षता करते हुए देश भर में करीब 90,000 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ विकास परियोजनाओं की समीक्षा की. आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक के दौरान मोदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित शिकायत निवारण की भी समीक्षा की और सभी मंत्रालयों तथा विभागों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लाभार्थियों की पहचान सख्ती से बायोमेट्रिक्स आधारित आधार प्रमाणीकरण या सत्यापन के माध्यम से की जाए. प्रगति अग्र सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए एक बहु-मॉडल मंच है.

    बयान के अनुसार, आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तीन सड़क परियोजनाएं, रेलवे और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग की दो-दो परियोजनाएं शामिल हैं. मोदी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अतिरिक्त कार्यक्रमों को शामिल करने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए, विशेष रूप से वे कार्यक्रम जो बच्चों देखभाल को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रथाओं में सुधार लाने, स्वच्छता सुनिश्चित करने और अन्य संबंधित पहलू जो माँ और नवजात शिशु के समग्र कल्याण में योगदान करते हों.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    रिंग रोड के विकास से संबंधित एक बुनियादी ढांचा परियोजना की समीक्षा के दौरान मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि रिंग रोड के विकास को व्यापक शहरी नियोजन प्रयासों के एक प्रमुख घटक के रूप में एकीकृत किया जाना चाहिए.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उन्होंने कहा कि विकास को समग्रता से किया जाना चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह अगले 25 से 30 वर्षों में शहर के विकास पथ के अनुरूप हो तथा उसका समर्थन करे. मोदी ने सार्वजनिक परिवहन के पूरक और टिकाऊ विकल्प के रूप में शहर के परिवहन बुनियादी ढांचे के भीतर एक वृत्ताकार रेल नेटवर्क को एकीकृत करने की संभावना तलाशने का भी आह्वान किया. बयान में कहा गया कि इससे व्यवसाय विकास के अवसर पैदा होंगे, जिससे एक जीवंत स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलेगा, विशेष रूप से ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) पहल और अन्य स्थानीय शिल्प से जुड़े कारीगरों और उद्यमियों के लिए. अब तक प्रगति बैठकों में लगभग 20 लाख करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 370 परियोजनाओं की समीक्षा की जा चुकी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    instructed to strictly identify the beneficiaries Pragati Meeting: PM Modi reviewed eight projects worth Rs 90 thousand crores
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group