


Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम में नये जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को योगदान देकर अपना कार्यभार संभाला. इधर न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय एजीडे-2 न्यायाधीश के पट्टेदार से जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश का चार्ज लिया. इसी तरह जिला में एडिशनल फैमिली जिला जज के रिक्त पद पर न्यायाधीश धीरज कुमार ने योगदान देकर कार्यभार संभाला. इधर जिला में नये जिला प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय और एडिशनल फैमिली जज धीरज कुमार को दर्जनों अधिवक्ताओं ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया.



