Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Milk Price Hike: AMUL ने दिया महंगाई का झटका, देशभर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा
    Breaking News

    Milk Price Hike: AMUL ने दिया महंगाई का झटका, देशभर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का किया इजाफा

    News DeskBy News DeskMay 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ahmadabad.अमूल दूध के दाम देश भर में दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिये गये हैं। दाम में यह वृद्धि बृहस्पतिवार से लागू होगी. लोकप्रिय डेयरी ब्रांड अमूल का स्वामित्व रखने वाले गुजरात सहकारी दूध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की. एक दिन पहले, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध एवं डेयरी उत्पादों की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में बुधवार से दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी.

    जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दूध उत्पादों के एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) में तीन-चार प्रतिशत बढ़ोतरी के बराबर होगी, जो औसत खाद्य मुद्रास्फीति से काफी कम है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    गुजरात के आणंद स्थित महासंघ ‘अमूल’ ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करता है. महासंघ ने बताया कि उसने जून 2024 से पाउच वाले ताजा दूध की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. बयान में कहा गया, ”हमारे 36 लाख दूध उत्पादकों के लिए दूध के उत्पादन की लागत बढ़ने के कारण यह मूल्य वृद्धि की जा रही है. हमारे सदस्य संघों ने भी पिछले एक साल में इसी अनुपात में किसानों के लिए कीमतों में वृद्धि की है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    बयान के मुताबिक, इस वृद्धि के बाद गुजरात में अमूल गोल्ड दूध का आधा लीटर का पाउच 34 रुपये में, और इसी ब्रांड का एक लीटर का पाउच 67 रुपये में मिलेगा. ‘शक्ति’ संस्करण का आधा लीटर का पाउच 31 रुपये में मिलेगा, जबकि गाय के दूध के आधा लीटर पाउच की कीमत 29 रुपये होगी. भैंस के दूध के एक लीटर पाउच की कीमत 73 रुपये होगी, जबकि अमूल ‘ताजा’ के एक लीटर पाउच की कीमत 55 रुपये होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    increased the price of milk by two rupees per liter across the country Milk Price Hike: AMUL gave a shock of inflation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group