


Ranchi. डीजीपी अनुराग गुप्ता के मामले में मुख्य सचिव की ओर से केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी गयी है. रिपोर्ट में डीजीपी की नियुक्ति को उचित बताया गया है, क्योंकि उनकी नियुक्ति कैबिनेट में लिये गये निर्णय और गठित समिति की अनुशंसा पर की गयी थी. इसके अलावा पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को बिंदुवार जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति सही है, इसलिए उन्हें अभी 30 अप्रैल से सेवानिवृत्त करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ज्ञात हो कि मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा गया था.



