Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NIA ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवादी के सहयोगी से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की, आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई
    Breaking News

    NIA ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवादी के सहयोगी से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की, आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के तहत पंजाब में गैंगस्टर हैप्पी पासिया से संबंधित कई परिसरों की तलाशी ली. संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी. विज्ञप्ति के मुताबिक, हैप्पी पासिया पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है. संघीय एजेंसी ने बताया कि गुरदासपुर, बटाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, अमृतसर और फरीदकोट में कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की गई और इस दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और दस्तावेजों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई. एनआईए की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मामले में पासिया और विभिन्न देशों में मौजूद उसके सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर तलाशी ली गई. विज्ञप्ति में कहा गया कि पासिया फिलहाल अमेरिका में है, जहां उसे पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और वह पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी रिंदा का अहम सहयोगी है.

    जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘पासिया को पंजाब और हरियाणा के विभिन्न पुलिस थानों और पुलिस चौकियों पर हाल ही में हुए ग्रेनेड हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.’’ एनआईए की जांच के अनुसार, विभिन्न देशों में फैले रिंदा के गुर्गों का नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में रह रहे सहयोगियों की भर्ती में सक्रिय रूप से शामिल रहा है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विज्ञप्ति के मुताबिक, आतंकवादी सहयोगियों की भर्ती के अलावा, पासिया पाकिस्तान सहित विभिन्न देशों में स्थित अपने सहयोगियों और परिचितों के माध्यम से बीकेआई के क्षेत्रीय गुर्गों को धन, हथियार और विस्फोटक उपलब्ध कराने की आपराधिक साजिश में भी संलिप्त रहा है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि पासिया को पहले ही इस मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और एनआईए ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    एनआईए ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर बीकेआई के गुर्गों के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है. एजेंसी ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. एनआईए ने बताया कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने इस मामले में 12 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है, जिनमें रिंदा, एक अन्य नामित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा और पासिया शामिल हैं.
    विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मामले में ये तीनों और छह अन्य आरोपी फरार हैं, जिनमें से सात फरार लोगों को भगोड़ा घोषित किया गया है. विज्ञप्ति के मुताबिक, एनआईए बृहस्पतिवार की तलाशी के दौरान जब्त की गई आपत्तिजनक सामग्री की सक्रियता से जांच कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NIA raids 17 locations linked to an associate of a Khalistani terrorist in Punjab this action is part of the investigation of a case related to terrorist conspiracy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group