Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Congress Vs BJP: बालाकोट हमले पर चन्नी के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’ कहा, अपने बयान से पलटे कांग्रेस नेता
    Breaking News

    Congress Vs BJP: बालाकोट हमले पर चन्नी के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तान कार्यसमिति’ कहा, अपने बयान से पलटे कांग्रेस नेता

    News DeskBy News DeskMay 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए हवाई हमले की प्रमाणिकता पर सवाल उठाने संबंधी कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बार-बार ‘‘ऑक्सीजन’’ मुहैया करा रही है.

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बाहर से यह कांग्रेस कार्यसमिति है, लेकिन भीतर से यह पाकिस्तान कार्यसमिति की तरह काम करती है. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस में यह चलन बन गया है कि इसके प्रस्ताव एवं इसका नेतृत्व किसी और स्वर में बोलते हैं, जबकि इसके कई अन्य नेता किसी और सुर में बात करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पाकिस्तान समर्थक नेता भरे पड़े हैं जो भारत के हितों के खिलाफ बयान देते हैं. उन्होंने कांग्रेस के उस पत्र को लेकर उपहास किया जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों को इस मुद्दे पर पार्टी के आधिकारिक रुख के अनुसार काम करने की सलाह दी गई है.

    कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से आग्रह किया गया कि वह आतंकवाद का लगातार समर्थन करते रहे पाकिस्तान को दंडित करने के वास्ते दृढ़ता से काम करे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि सीडब्ल्यूसी द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के तुरंत बाद चन्नी ने एक ‘‘समानांतर’’ संवाददाता सम्मेलन किया जिसमें उन्होंने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए भारत के हवाई हमले की वास्तविकता पर सवाल उठाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी तंज कसा.

    उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस पाकिस्तानी सेना एवं आतंकवादियों को ऑक्सीजन देने तथा उनका मनोबल बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती. चन्नी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा था कि 40 भारतीय सैनिक मारे गए और सरकार ने चुनाव आने पर कार्रवाई का दावा किया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘लेकिन हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां लोग मारे गए। अगर कोई हमारे देश में बम फेंके, तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा? उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का दावा किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ था। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कहीं नहीं देखी गई और किसी को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

    यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इन हमलों का सबूत मांगा था, चन्नी ने कहा, ‘मैं हमेशा से इसकी (सबूत की) मांग करता रहा हूं. इस पर भाजपा द्वारा हमला किए जाने के बाद कांग्रेस नेता ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि किसी सबूत की जरूरत नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP called Congress 'Pakistan Working Committee' Congress Vs BJP: After Channi raised questions on Balakot attack
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group