


Saraikela. टाटा-रांची मार्ग पर पर चिलगु-शहरबेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया. इस हादसे में बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है. टाटा-रांची मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे यह दुर्घटना हुई. मृत युवती की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हाथियाडीह गांव निवासी रानी हांसदा के रूप में हुई है. घायल युवक शिबू सोरेन घाटशिला के जगन्नाथपुर का निवासी है. बाइक सवार युवक-युवती जमशेदपुर से चांडिल की ओर आ रहे थे. इसी दौरान वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे के बाद चांडिल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.



