Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»महिलाओं के खिलाफ अपराध में अप्रत्याशित वृद्धि, NCW को इस साल अब तक सबसे ज्यादा 7,698 शिकायतें मिलीं
    Breaking News

    महिलाओं के खिलाफ अपराध में अप्रत्याशित वृद्धि, NCW को इस साल अब तक सबसे ज्यादा 7,698 शिकायतें मिलीं

    News DeskBy News DeskMay 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को इस साल अब तक कुल 7,698 शिकायतें मिली हैं, जिनमें सबसे ज्यादा शिकायतें घरेलू हिंसा, मारपीट और आपराधिक धमकी के मामलों की हैं. आयोग के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू हिंसा की 1,594 शिकायतें दर्ज की गईं जो कुल शिकायतों का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा हैं. इस प्रकार की जनवरी में 367, फरवरी में 390, मार्च में 513, अप्रैल में 322 और मई में अब तक दो शिकायतें मिली हैं.

    इसके बाद आपराधिक धमकी से जुड़ी शिकायतें रहीं, जिनकी संख्या 989 हैं. इनमें जनवरी में 268, फरवरी में 260, मार्च में 288, अप्रैल में 170 और मई में अब तक तीन शिकायतें दर्ज की गईं हैं. तीसरे स्थान पर मारपीट से जुड़ी शिकायतें रहीं, जिनकी कुल संख्या 950 है.
    इनके अलावा दहेज उत्पीड़न से संबंधित 916 शिकायत, बलात्कार एवं बलात्कार के प्रयास की 394 शिकायत और गरिमा को ठेस पहुंचाने या छेड़छाड़ की 310 शिकायत दर्ज की गईं. यौन उत्पीड़न की 302 शिकायतें मिलीं जबकि महिलाओं संबंधी साइबर अपराध के 110 मामले दर्ज किए गए. इसके अलावा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और पीछा करना जैसी शिकायतें भी दर्ज की गईं, हालांकि उनकी संख्या कम रही.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जहां पहली तिमाही में कुल 3,921 मामले सामने आए. इनमें जनवरी में 952, फरवरी में 841, मार्च में 957, अप्रैल में 1,087 और मई में अब तक 84 शिकायतें दर्ज की गईं हैं. यह आंकड़ा देश भर की सभी शिकायतों का 50 प्रतिशत से अधिक है. इसके बाद दिल्ली में 688 और महाराष्ट्र में 473 शिकायतें दर्ज की गईं. मध्य प्रदेश में 351, बिहार में 342 और हरियाणा में 306 शिकायतें दर्ज की गईं.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    698 complaints this year NCW receives highest ever 7 Unexpected rise in crimes against women
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group