Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : बागबेड़ा में पाइपलाइन की खुदाई के दौरान गहरे गड्ढे में गिरे दो मजदूर, मिट्टी में दबकर एक की मौत
    Breaking News

    Jamshedpur : बागबेड़ा में पाइपलाइन की खुदाई के दौरान गहरे गड्ढे में गिरे दो मजदूर, मिट्टी में दबकर एक की मौत

    News DeskBy News DeskMay 5, 2025Updated:May 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के बगबेड़ा के प्रधानटोला में सोमवार को हादसा सामने आया. यहां पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान दो मजदूर गहरे गड्ढे में गिर गए, जिसमें मिट्टी में दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी. दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान प्रधानटोला निवासी कृष्णा बास्के के रूप में हुई है.

    वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और पहले ही उसके एक भाई की मृत्यु हो चुकी है. घायल युवक का नाम पंचू बताया जा रहा है, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जानकारी के अनुसार खुदाई के दौरान मिट्टी अधिक गीली थी. दोनों मजदूर अचानक गड्ढे में फिसलकर गिर गए और उनके ऊपर भारी मात्रा में मिट्टी आ गिरी.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसा पूरी तरह ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम है. घटना के बाद से प्रधानटोला इलाके में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    दोनों मजदूर फिसलकर गड्ढे में गिर गए, घटनास्थल पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं

    घटना के समय गहरे गड्ढे में खुदाई का काम चल रहा था. मिट्टी अत्यधिक गीली होने के कारण दोनों मजदूर फिसलकर गड्ढे में गिर गए. ऊपर से मिट्टी धंसने से दोनों दब गए. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन कृष्णा को नहीं बचाया जा सका. स्थानीय लोगों के अनुसार ठेका एजेंसी प्रीति इंटरप्राइजेज की ओर से घटनास्थल पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गयी थी. मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे. गड्ढे के आसपास न तो चेतावनी बोर्ड था और न ही बैरिकेडिंग की गई थी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Two workers fell into a deep pit while digging a pipeline in Baghbera one died after being buried under the soil
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group