Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: बच्चा चोर समझ भागलपुर के युवक की हत्या कर दफनाया, बिहार से माला बेचने आये युवक की झूठी अफवाह ने ली जान 10 गिरफ्तार, 10 दिन बाद हुआ खुलासा
    Breaking News

    Jharkhand: बच्चा चोर समझ भागलपुर के युवक की हत्या कर दफनाया, बिहार से माला बेचने आये युवक की झूठी अफवाह ने ली जान 10 गिरफ्तार, 10 दिन बाद हुआ खुलासा

    News DeskBy News DeskMay 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sahibgunj.झारखंड के साहिबगंज जिले में बिहार से आये एक युवक को बच्चा चोर समझ बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा पूरे 10 दिन बाद हुआ, जब मृतक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के बुधुचक थाना क्षेत्र के एकडरा गांव निवासी रंजू उर्फ रंजन सोनी (32) 26 अप्रैल को झारखंड के बोरियो इलाके में मोतियों की माला बेचने आया था.

    माला बेचते-बेचते वह बोरियो थाना क्षेत्र के दुर्गाटोला पंचायत के आदिवासी बहुल गांव आसनबोना जा पहुंचा. गांव में पहुंचते ही कुछ लोगों ने उस पर बच्चा चोर होने का शक जताया और देखते ही देखते अफवाह की आग फैल गयी. गुस्साई भीड़ ने रंजू को पेड़ से बांध दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. रंजन चीखता-चिल्लाता रहा, मगर किसी ने उसकी एक न सुनी.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    भीड़ की दरिंदगी इतनी खौफनाक थी कि रंजू की मौके पर ही मौत हो गयी. लेकिन यह यहीं नहीं रुका, सबूत मिटाने के लिए ग्रामीणों ने उसकी लाश को गांव के पास ही घने जंगल में ले जाकर गुपचुप तरीके से दफना दिया. परिजन जब कई दिन तक संपर्क न होने पर तलाश में निकले तो आसनबोना गांव पहुंचे, जहां उन्हें सच्चाई का पता चला़ इसके बाद परिजनों ने तुरंत बोरियो थाना जाकर पुलिस को सूचना दी.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    तत्परता दिखाते हुए पुलिस निरीक्षक नुनुदेव रॉय, थाना प्रभारी पंकज वर्मा, एसआइ जियालाल किस्कू और एएसआइ विराम मरांडी के नेतृत्व में टीम बना कर छानबीन शुरू की. बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव की मौजूदगी में शव को जंगल से सड़ी-गली हालत में बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई राहुल कुमार की लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 34/25 के तहत 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 arrested a false rumour took the life of a young man who had come from Bihar to sell garlands a young man from Bhagalpur was murdered and buried Jharkhand: Mistaken for a child thief revealed after 10 days
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group