Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Pak On Operation Sindoor : 80 भारतीय विमान हमले में थे शामिल, पाक पीएम शहबाज बोले – हमने मार गिराये राफेल समेत पांच लड़ाकू विमान
Breaking News

Pak On Operation Sindoor : 80 भारतीय विमान हमले में थे शामिल, पाक पीएम शहबाज बोले – हमने मार गिराये राफेल समेत पांच लड़ाकू विमान

News DeskBy News DeskMay 8, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Islamabad: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना भारत के हमले के लिए तैयार थी तथा उन्होंने अपनी सेना की ‘त्वरित प्रतिक्रिया’ की सराहना की. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच संसद के सत्र को संबोधित करते हुए शहबाज ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने पांच भारतीय विमानों को नष्ट कर दिया. हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया. उन्होंने दावा किया कि कल रात 80 भारतीय विमान हमले में शामिल थे, लेकिन पाकिस्तान की हवाई रक्षा प्रणाली के जरिये खतरे को प्रभावी ढंग से निष्प्रभावी कर दिया गया.’’

प्रधानमंत्री ने त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पाकिस्तानी वायुसेना और उसके प्रमुख की सराहना करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों को भारत की योजनाओं के बारे में पहले से खुफिया जानकारी थी. उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश किए बिना दावा किया कि हमने राफेल समेत दुश्मन के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया और दो भारतीय ड्रोन को भी मार गिराया.’’ राफेल विमानों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तान ने उनकी प्रणालियों को जाम कर दिया.

शहबाज ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की पारदर्शी ढंग से अंतरराष्ट्रीय जांच की पेशकश की थी तथा दावा किया कि भारत ने सहयोग के बजाय ‘आक्रामकता’ से जवाब दिया. उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारत के हमलों के बावजूद पाकिस्तान ने संयम बरता.
इससे पहले, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सभी सेनाओं के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

बयान में कहा गया है कि एनएससी की बैठक में इस हमले को भारत की ‘‘बिना उकसावे वाली’’ और ‘गैरकानूनी’ कार्रवाई बताया गया और कहा गया कि एनएससी ‘‘स्पष्ट रूप से इसकी निंदा करती है.’’

इससे पहले दिन में, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोग मारे गए और 46 घायल हुए हैं. भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गये थे.

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Delimitation Bill पर एक-दो दिनों में JMM अपने रूख की करेगा घोषणा, CM ने की अपने सांसदों के साथ बैठक

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group