Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Pakistan: भारत से संघर्ष के बीच सहयोगियों से लोन मांगने लगा पाकिस्तान, भारी फजीहत के बाद मुकरा, फिर यह बोला
    Breaking News

    Pakistan: भारत से संघर्ष के बीच सहयोगियों से लोन मांगने लगा पाकिस्तान, भारी फजीहत के बाद मुकरा, फिर यह बोला

    News DeskBy News DeskMay 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Islamabad. पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसके वित्त मंत्रालय का ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया और इसमें भारत के साथ मौजूदा तनाव के कारण हुए ‘‘भारी नुकसान’’ की भरपाई के लिए अधिक अंतरराष्ट्रीय ऋण की अपील की गई. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ‘फेक ट्वीट अलर्ट’ जारी कर कहा कि वित्त मंत्रालय का अकाउंट ‘‘हैक’’ हो गया है.

    एक अधिकारी ने भी पुष्टि की कि ‘एक्स’ अकाउंट हैक हो गया है और ‘‘अकाउंट को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं. हैक किये जाने के बाद मंत्रालय के आर्थिक मामलों के प्रभाग द्वारा एक फर्जी अपील की गई, जिसमें अधिक ऋण की मांग की गई है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव को कम करने में मदद का अनुरोध किया गया है। तनाव के कारण पाकिस्तान के शेयर बाजार में भारी गिरावट आई. हैक किए गए अकाउंट से पोस्ट किया गया, ‘‘पाकिस्तान सरकार दुश्मन द्वारा भारी नुकसान पहुंचाए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से और अधिक ऋण की अपील करती है.युद्ध बढ़ने और शेयरों में गिरावट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद करने का आग्रह करते हैं। राष्ट्र से दृढ़ रहने का आग्रह है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट में नुकसान पहुंचाने के लिए अंग्रेजी में लिखे गए ‘इन्फ्लिक्टेड’ शब्द की वर्तनी गलत लिखी गई है, जिससे संदेह पैदा हुआ क्योंकि अकाउंट को संभालने वाले अधिकारी शायद ही कभी ऐसी बड़ी गलतियां करते हैं.यह पोस्ट बृहस्पतिवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में 6,000 से अधिक अंकों की गिरावट के बाद आया। हालांकि, शुक्रवार को बाजार में सुधार हुआ और सुबह के कारोबारी सत्र में 1,000 से अधिक अंकों की बढ़त हुई.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    इस पोस्ट का समय भी दिलचस्प है, क्योंकि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में पाकिस्तान को सात अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता पर सहमति बनी थी और उसकी अगली किस्त को लेकर आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड की बैठक होने वाली है. पाकिस्तान को ऋण की दूसरी किस्त और एक नए ऋण के तहत दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि मिलने की उम्मीद है, जिसे जलवायु परिवर्तनों के प्रभाव से निपटने के लिए मंजूरी दी गई है. इससे पहले भारत के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के प्रभाग द्वारा दान मांगने के तरीके पर कटाक्ष किया था. पीआईबी केंद्र सरकार की मीडिया सूचना और प्रचार शाखा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Pakistan started asking for loan from allies Pakistan: Amidst the conflict with India refused after a lot of embarrassment then said this
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group