Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Operation Sindur: बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने की होड़, महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत
    Breaking News

    Operation Sindur: बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने की होड़, महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत

    News DeskBy News DeskMay 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े फिल्म शीर्षक के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है। फिल्म निर्माताओं ने महज दो दिन में 30 से अधिक शीर्षक पंजीकृत कराने के लिए आवेदन दे दिए हैं. पंजीकरण के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य शीर्षक शामिल हैं. जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिशोध में, भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे.

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी है. इस बीच, भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए), भारतीय फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएफपीए) को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े फिल्म शीर्षक के पंजीकरण के लिए ढेरों आवेदन मिले हैं.

    आईएमपीपीए के सचिव अनिल नागरथ ने बताया, “हमें 30 से ज्यादा शीर्षकों के आवेदन मिले हैं। यह संख्या 50-60 तक पहुंच सकती है. ज्यादातर लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘मिशन सिंदूर’ नाम के लिए आवेदन कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक से अधिक शीर्षक के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन जो पहले आवेदन करता है, वही शीर्षक पाता है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता इन शीर्षकों को पंजीकृत कराकर इस विषय पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि यह भारत के लिए गर्व का विषय है. नागरथ ने बताया कि अतीत में उन्हें करगिल, उरी, कुंभ और अन्य शीर्षक के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं.

    फिलहाल जिन शीर्षकों के लिए आवेदन किया जा रहा है उनमें ‘हिंदुस्तान का सिंदूर’, ‘मिशन ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर का बदला’ भी शामिल हैं. पहलगाम के नाम पर ‘पहलगाम: द टेरर अटैक’, ‘पहलगाम अटैक’ और अन्य शीर्षकों के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, 2016 के उरी हमले और भारत के जवाबी हमलों पर आधारित 2019 की फिल्म “उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक” का निर्देशन करने वाले आदित्य धर के साथ साथ अभिनेता सुनील शेट्टी, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, विवेक अग्निहोत्री, अशोक पंडित, प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने उपर्युक्त शीर्षकों के लिए आवेदन किया है.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    more than 30 titles registered in just two days Operation Sindur: Competition to make a film on 'Operation Sindoor' in Bollywood
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group