Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Airport पर बढ़ेगी निगरानी, सरकार ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर CISF को सामान की जांच का निर्देश दिया, यात्रियों को 3 घंटे पहले पहुंचने को कहा, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ायी
Breaking News

Airport पर बढ़ेगी निगरानी, सरकार ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर CISF को सामान की जांच का निर्देश दिया, यात्रियों को 3 घंटे पहले पहुंचने को कहा, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ायी

News DeskBy News DeskMay 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने आतंकवाद रोधी कवर के तहत देश के 69 नागरिक हवाई अड्डों पर कार्गो परिचालन और ‘इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम’ की अस्थायी निगरानी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा दायरे को बढ़ाया है. रांची एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ायी गयी है. एयरपोर्ट में सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को तीन घंटे पहले पहुंचने को कहा गया है. एयरपोर्ट की पार्किंग में प्रवेश करने वाले वाहनों व यात्रियों के सामान की जांच मेटल डिटेक्टर व स्निफर डॉग्स से करायी जा रही है. टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करने से पहले भी जांच की जा रही है. सीसीटीवी से एयरपोर्ट परिसर और टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

अर्द्धसैन्य बल सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कदम नागर उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा नौ मई को जारी निर्देश के बाद उठाया गया है, जिसमें पहलगाम में आतंकवादी हमले और उसके बाद देश में उत्पन्न सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर इन प्रक्रियाओं के लिए सीआईएसएफ का कवर ‘‘अस्थायी रूप से’’ बढ़ाया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि यह नयी व्यवस्था 18 मई तक लागू रहेगी.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

सीआईएसएफ को आम तौर पर केवल यात्रियों और विमान में ले जाने वाले उनके सामान की तलाशी लेने का काम सौंपा जाता है। कार्गो और इन-लाइन होल्ड बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम (आईएलएचबीएसएस) की जांच एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर द्वारा नियुक्त निजी सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा की जाती है.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सभी नागरिक हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सीआईएसएफ के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि आवश्यक है. उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ ने तत्काल कदम उठाया है और कार्गो तथा बैगेज परिचालन की ‘‘निगरानी’’ शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ आईएलएचबीएसएस के लिए हवाई अड्डा के सुरक्षा कर्मचारियों और संचालन पर ‘‘नजर’’ रखेगा. प्रवक्ता ने कहा कि निर्देश सीआईएसएफ कर्मियों को इन ‘‘महत्वपूर्ण’’ स्थानों (हवाई अड्डों) पर आकस्मिक जांच करने और प्रवेश नियंत्रण की निगरानी करने के लिए भी अधिकृत करते हैं.अधिकारियों ने बताया कि इस निर्देश से पहले, विमानन सुरक्षा बल के रूप में सीआईएसएफ की तैनाती स्पष्ट रूप से कार्गो परिचालन और आईएलएचबीएसएस की प्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा और जांच तक विस्तारित नहीं थी. उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य विमानन सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सुरक्षा जांच का एक महत्वपूर्ण द्वितीयक स्तर शुरू करना है.

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NIT JAMSHEDPUR: एनआईटी जमशेदपुर में 17 अक्टूबर से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन, पांच दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 40 से अधिक फैकल्टी सदस्य संभालेंगे जिम्मेदारी

October 16, 2026

ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले आदित्यपुर में शराब की अड्डेबाजी पर उत्पाद विभाग का शिकंजा, भाटिया बस्ती से एक गिरफ्तार

October 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

October 16, 2026
Recent Post

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026

Weather Alert: झारखंड के कई इलाकों में हुई बारिश, दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रभावित, आज जमशेदपुर में हल्की बारिश के आसार

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group