Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: NCST ने आदिवासियों के विरोध के बीच झारखंड सरकार से फ्लाईओवर  निर्माण रोकने का आग्रह किया
    Breaking News

    Jharkhand: NCST ने आदिवासियों के विरोध के बीच झारखंड सरकार से फ्लाईओवर  निर्माण रोकने का आग्रह किया

    News DeskBy News DeskMay 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य आशा लकड़ा ने विभिन्न आदिवासी समूहों के विरोध के मद्देनजर झारखंड सरकार से रांची में एक फ्लाईओवर के निर्माण को रोकने का आग्रह मंगलवार को किया. कई आदिवासी संगठन सिरम टोली में बनाए जा रहे फ्लाईओवर के ‘रैंप’ को हटाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इससे सरना स्थल तक पहुंचने में बाधा आ रही है और वाहनों की लगातार आवाजाही से इस धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग हो सकती है.
    आर्यभट्ट सभागार में केंद्रीय सरना समिति और अन्य आदिवासी संगठनों के साथ बैठक के बाद लकड़ा ने स्थिति का आकलन करने के लिए निर्माण स्थल का दौरा किया. लकड़ा ने कहा, कई आदिवासी संगठनों ने एनसीएसटी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. एनसीएसटी और राज्य सरकार के बीच आज अपराह्न साढ़े तीन बजे बैठक होनी थी. लेकिन सरकार ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे रद्द करने का अनुरोध किया. बैठक की नयी तारीख एक या दो दिन में तय की जाएगी. उन्होंने कहा, मौका मुआयना के बाद, मुझे आदिवासी संगठनों की मांगें जायज लगीं. सिरम टोली में सरना स्थल आदिवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है. सरहुल त्योहार के दौरान लाखों लोग यहां आते हैं और ‘रैंप’ बनने से उनके लिए बाधा उत्पन्न होगी.
    लकड़ा ने सरकार से बैठक होने तक ‘रैंप’ पर काम रोकने का आग्रह किया.उन्होंने कहा, ‘मैं इस मामले के बारे में सरकार को भी लिखूंगी. इस फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलोमीटर है और परियोजना का उद्देश्य सिरम टोली को मेकॉन से जोड़कर लोगों के सफर को सुगम बनाना है. इस परियोजना पर काम अगस्त 2022 में शुरू हुआ था जिसकी लागत 340 करोड़ रुपये है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: NCST urges Jharkhand government to stop flyover construction amid tribal protests
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group