Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: जगंली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला, विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने जाम किया रांची-राउरकेला हाइवे
    Breaking News

    Jharkhand: जगंली हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला, विरोध प्रदर्शन, ग्रामीणों ने जाम किया रांची-राउरकेला हाइवे

    News DeskBy News DeskMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Lohardaga. लोहरदगा जिले में जंगली हाथी ने 30 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में बुधवार को लोहरदगा शहर में कचहरी मोड़ के पास सड़क को जाम कर दिया, जिससे रांची-राउरकेला राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया. उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब सागीर अली अपने धान के खेत में काम करके घर लौट रहा था.

    जिले के कैरो थाना क्षेत्र के हनहट गांव निवासी अली पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह शव बरामद होने के बाद बड़ी संख्या में एक ग्रामीण उसे लोहरदगा के सदर अस्पताल ले आए और कचहरी मोड़ पर धरना दिया, जिससे रांची-राउरकेला राजमार्ग पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा.

    Bihar Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP-JDU ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, निशांत कुमार को बनाया उम्मीदवार

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग के कथित लापरवाह रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया. अनुमंडल अधिकारी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी आशुतोष और सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर गए और ग्रामीणों को विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मनाया. ग्रामीणों ने वन विभाग पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि हाथियों का एक झुंड जिले के कैरो प्रखंड में पिछले बीस दिनों से फसलों, घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे इलाके में भय का माहौल है. अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स का वैश्विक विस्तार पर जोर, शीर्ष चार वाणिज्यिक वाहन कंपनी बनने का लक्ष्य

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Wild elephant crushed a farmer to death protest villagers blocked Ranchi-Rourkela highway
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Bihar Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP-JDU ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, निशांत कुमार को बनाया उम्मीदवार

    June 6, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स का वैश्विक विस्तार पर जोर, शीर्ष चार वाणिज्यिक वाहन कंपनी बनने का लक्ष्य

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026
    Recent Post

    Bihar Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP-JDU ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, निशांत कुमार को बनाया उम्मीदवार

    June 6, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स का वैश्विक विस्तार पर जोर, शीर्ष चार वाणिज्यिक वाहन कंपनी बनने का लक्ष्य

    June 6, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group