Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सोनारी में शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले हुए लापता, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
    Breaking News

    Jamshedpur: सोनारी में शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, ससुरालवाले हुए लापता, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskMay 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के सोनारी में नवविवाहिता रीता कुमारी महतो की संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार को मौत हो गयी. गुरुवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पति चंदन और ससुराल वाले शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये. रीता की शादी महज 15 दिन पहले, 29 अप्रैल को चंदन कुमार महतो से हुई थी. मृतका का मायका गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में है. पिता बैद्यनाथ महतो ने सोनारी थाने में पति चंदन कुमार महतो, ससुर देवेन महतो और सास सावित्री महतो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. बैद्यनाथ महतो के अनुसार रीता उनके पांच बच्चों में मंझली थी. उन्होंने शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज में सभी सामग्री दी थी,

    लेकिन दामाद चंदन ने शादी से पहले एक ₹2.50 लाख की मोटरसाइकिल की मांग की थी. उसे भी एक महीने बाद देने का वादा किया था, फिर भी दहेज लोभियों ने बेटी को मार डाला. हालांकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि रीता ने आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जब पुलिस चंदन के घर पहुंची, तो पूरा परिवार फरार मिला. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    father accuses of dowry murder in-laws go missing Jamshedpur: Newlywed woman dies 15 days after marriage in Sonari
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group