


Ranchi. झारखंड में रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को चुन-चुन कर निकाला जाएगा. इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स सभी जिलों में बनाया जाएगा. यही स्पेशल टास्क फोर्स बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को चिह्नित करने का काम करेगी.इस बाबत केंद्र की ओर से राज्य के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा गया है. 2 मई को लिखे गए पत्र में पूरा प्रोसिजर बताया गया है. केंद्र की ओर से सभी राज्य को यह पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि सरकारें अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी और म्यांमार निवासियों को चिह्नित करें। इसके बाद इन्हें होल्डिंग सेंटर में रखें. चिह्नित बांग्लादेशियों और रोहिंग्या को होल्डिंग सेंटर पर रखने के लिए सभी जिले में ऐसा सेंटर बनाने को कहा है. केंद्र ने कहा है कि ऐसा करने के लिए जिलावार स्पेशल टास्क फोर्स बनाएं, ताकि इन्हें डिपोर्ट किया जा सके. होल्डिंग सेंटर में जांच-पड़ताल पूरी करने के बाद उन्हें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और कोस्ट गार्ड्स को सौंपा जाएगा. इसके बाद संबंधित देश को उनके नागरिकों को सौंपा जाएगा.



