Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Pakistani group Protest: उकसावे की कार्रवाई से हम नहीं डरने वाले, पुर्तगाल में पाकिस्तानी विरोध के बाद भारतीय मिशन ने कहा
Breaking News

Pakistani group Protest: उकसावे की कार्रवाई से हम नहीं डरने वाले, पुर्तगाल में पाकिस्तानी विरोध के बाद भारतीय मिशन ने कहा

News DeskBy News DeskMay 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Lisbon. पुर्तगाल स्थित भारतीय दूतावास ने यहां उसके ‘चांसरी भवन’ (कार्यालय) के बाहर एक पाकिस्तानी समूह द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने के मद्देनजर कहा है कि भारत ‘‘हताशा में की गई उकसावे की कार्रवाई से डरने वाला नहीं है. दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उसने ‘‘कायरतापूर्ण’’ विरोध प्रदर्शन का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ दृढ़ता से जवाब दिया. भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे.
पोस्ट में कहा गया है, ‘पुर्तगाल में भारत के दूतावास ने हमारे कार्यालय के पास पाकिस्तान द्वारा आयोजित कायरतापूर्ण विरोध प्रदर्शन का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ दृढ़ता से जवाब दिया. उसने कहा, भारत हताशा में की गई इस तरह की उकसावे भरी कार्रवाई से नहीं डरेगा। हमारा संकल्प अटल है. पोस्ट में दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुर्तगाल सरकार और पुलिस के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया है.
पुर्तगाल में भारत के राजदूत पुनीत कुंडल ने ‘एक्स’ पर एक अन्य ‘पोस्ट’ में कहा कि प्रदर्शनकारियों को हमारी ओर से मौन लेकिन मजबूत एवं दृढ़ संदेश मिला कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ‘दूतावास के सभी अधिकारी इस दृष्टिकोण पर अडिग थे.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत द्वारा सटीक हमले किए जाने के बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था. ड्रोन और मिसाइल हमले चार दिनों तक जारी रहने के बाद भारत और पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई समाप्त करने को लेकर 10 मई को सहमति बनी.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group