Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sudha Milk Price Hike: सुधा ने दूध के दाम में 2-3 रुपये का किया इजाफा, जानिए क्या होंगी नई दरें?
    Breaking News

    Sudha Milk Price Hike: सुधा ने दूध के दाम में 2-3 रुपये का किया इजाफा, जानिए क्या होंगी नई दरें?

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए बुरी खबर है. बिहार में सुधा दूध खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने सुधा डेयरी के दूध की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. नयी दरें गुरुवार (22 मई) से लागू होंगी. कॉम्फेड ने सुधा डेयरी के दाम में मूल्य वृद्धि का ठीकरा महंगाई पर फोड़ा है. उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, पशुचारा की कीमतों में इजाफा और वितरण खर्च में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया गया है. बताया गया कि महंगाई की वजह से दूध के दाम बढ़ाना आवश्यक हो गया था.
    अब सुधा दूध के सभी ब्रांड में 2 से 3 रुपये का इजाफा किया गया है. बता दें कि इससे पहले अमूल डेयरी ने भी मूल्य वृद्धि का फैसला लिया था. अमूल के दूध का दाम (01 मई) से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की थी.
    ये हैं नयी दरें
    नयी दरों के मुताबिक, सुधा गोल्ड फुल क्रीम दूध का दाम 62 से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. 55 रुपये में मिलने वाला सुधा शक्ति दूध अब 57 रुपये का हो जाएगा. सुधा काऊ मिल्क के दाम में भी इजाफा किया गया है. नई दर के मुताबिक सुधा काऊ मिल्क अब 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. पहले कीमत 52 रुपये थी. राहत की बात है कि सुधा घी, दही, लस्सी, पेड़ा जैसे प्रोडक्ट की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है.

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what will be the new rates? Sudha Milk Price Hike: Sudha increased the price of milk by 2-3 rupees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group