Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»White House: जेलेंस्की के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति से भिड़े ट्रंप, खूब की बेइज्जती, रामाफोसा बोले- अफसोस मेरे पास आपको देने के लिए कतर की तरह विमान नहीं, PM मोदी की भी चर्चा
    Breaking News

    White House: जेलेंस्की के बाद अब दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति से भिड़े ट्रंप, खूब की बेइज्जती, रामाफोसा बोले- अफसोस मेरे पास आपको देने के लिए कतर की तरह विमान नहीं, PM मोदी की भी चर्चा

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washington. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बुधवार को हुई बैठक नाटकीय रही जिसमें ट्रंप ने श्वेत किसानों की हत्या किए जाने और उन्हें निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया. रामाफोसा नए व्यापार समझौते करने की उम्मीद लेकर आए लेकिन ट्रंप बैठक में इन ‘आधारहीन’ आरोपों पर बात करना चाहते थे कि रामाफोसा के देश में श्वेत किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है एवं उनकी हत्याएं की जा रही हैं. ट्रंप ने कक्ष में रखे टेलीविजन की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया जिस पर एक वीडियो दिखाया गया। लगभग चार मिनट के लिए वीडियो में अश्वेत नेताओं को श्वेत दक्षिण अफ्रीकी लोगों पर हमला करने के संबंध में रंगभेद विरोधी नारे लगाते दिखाया गया। इनमें एक भी नेता रामाफोसा की सरकार या राजनीतिक दल का नहीं था.
    वीडियो के अंत में पंक्तियों में लगे सफेद क्रॉस को दिखाया गया। ट्रंप ने कहा कि ये क्रॉस मारे गए श्वेत किसानों का प्रतीक हैं.
    उन्होंने कहा, यह एक भयानक दृश्य है. मैंने पहले ऐसा कुछ कभी नहीं देखा.

    रामाफोसा ने इस पर संदेह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, मैं जानना चाहता हूं कि यह कहां हुआ? क्योंकि मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा.इस घटना ने ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यालय) में लगभग तीन महीने पहले हुई ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बैठक की याद दिला दी जिसमें दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी. ट्रंप ने वीडियो के अलावा कुछ कागज भी दिखाए और कहा कि ये श्वेत किसानों पर हमलों संबंधी रिपोर्ट के ‘प्रिंटआउट’ हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    ट्रंप ने कहा, ‘‘मौत। मौत। भयानक मौत. उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने दर्जनों श्वेत अफ्रीकी लोगों का शरणार्थी के रूप में अमेरिका में स्वागत किया है क्योंकि उन्हें अपने देश में भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ता है. रामाफोसा ने दक्षिण अफ्रीका में नरसंहार के आरोपों को खारिज किया। दक्षिण अफ्रीका का रंगभेद से जूझने का दर्दनाक इतिहास रहा है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    insulted him a lot PM Modi was also discussed Ramaphosa said- Sorry I don't have a plane to give you like Qatar Trump now clashed with South African President White House: After Zelensky
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group