Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त किये पर्यवेक्षक, मानगो-नगर निगम की बन्ना गुप्ता, कपाली नगर परिषद की जिम्मेदारी यशस्विनी सहाय को मिली
    Breaking News

    Jharkhand: कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर नियुक्त किये पर्यवेक्षक, मानगो-नगर निगम की बन्ना गुप्ता, कपाली नगर परिषद की जिम्मेदारी यशस्विनी सहाय को मिली

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कांग्रेस ने राज्य में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को सांसद, मंत्री, विधायक और गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम,नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक के रूप में मनोनीत किया है. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें.प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इस बारे में बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है. सोनाल शांति ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है और इन चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहती है. यह चुनाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.

    -किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस क्रम में देवघर नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद एवं गोड्डा नगर परिषद की जिम्मेदारी कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को, महगामा नगर परिषद की दीपिका पांडे सिंह को, बासुकीनाथ नगर परिषद की बादल पत्रलेख को,चतरा नगर परिषद एवं लातेहार नगर पंचायत की के. एन. त्रिपाठी को, चास नगर निगम की श्वेता सिंह को तथा चिरकुंडा नगर परिषद की जिम्मेदारी अनुपमा सिंह को दी गई है. इन सबके अलावा धनबाद नगर निगम की अजय दुबे, रांची नगर निगम और कपाली नगर परिषद की यशस्विनी सहाय, बुंडू नगर पंचायत और खूंटी नगर पंचायत की कालीचरण मुंडा, सिमडेगा नगर परिषद की भूषण बाड़ा ,गुमला नगर परिषद की सुखदेव भगत, लोहरदगा नगर परिषद की डॉ. रामेश्वर उरांव, बचरा नगर पंचायत की अंबा प्रसाद, रामगढ़ नगर परिषद की ममता देवी, हजारीबाग नगर निगम की मुन्ना सिंह, पाकुड़ नगर परिषद की निशांत आलम और मिहिजाम नगर परिषद एवं जामताड़ा नगर पंचायत की जिम्मेदारी डॉ. इरफान अंसारी को दी गई है. इसी तरह से फुसरो नगर परिषद का कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह, मानगो-नगर निगम का बन्ना गुप्ता, बिश्रामपुर नगर परिषद एवं माझियांव-नगर पंचायत का सुधीर कुमार चंद्रवंशी, छतरपुर नगर पंचायत का राधाकृष्ण किशोर और मेदिनी नगर नगर निगम का के. एन. त्रिपाठी को पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Banna Gupta of Mango Municipal Corporation Jharkhand: Congress appointed observers for municipal elections Yashaswini Sahay got the responsibility of Kapali Municipal Council
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group