Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Breaking: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, 20 जिलों के DC बदले, कर्ण सत्यार्थी जमशेदपुर, चंदन कुमार चाईबासा, नीतीश सरायकेला उपायुक्त बने
    Breaking News

    Jharkhand Breaking: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, 20 जिलों के DC बदले, कर्ण सत्यार्थी जमशेदपुर, चंदन कुमार चाईबासा, नीतीश सरायकेला उपायुक्त बने

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025Updated:May 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया गया है. अजय नाथ झा को बोकारो और आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त नियुक्त किया गया है, कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.राज्य सरकार ने गुमला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को जमशेदपुर और रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है. जेएसएलपीएस की सीईओ कंचन सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त बनाया गया है. वर्ष 2017 बैच के आईएएस और निदेशक अंकेक्षण निदेशालय नितिश कुमार सिंह को सरायकेला-खरसावां जिले का उपायुक्त बनाया गया है.

    वहीं जियाडा की एमडी प्रेरणा दीक्षित को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है. निदेशक प्राथमिक शिक्षा शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग, निदेशक कृषि कुमार ताराचंद को लोहरदगा और एमडी झारक्राफ्ट कीर्तिश्री जी. को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है.उपविकास आयुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा को दुमका, उपविकास आयुक्त कोडरमा ऋतुराज को कोडरमा का डीसी और निदेशक झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था समीरा एस को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    वहीं संयुक्त सचिव कार्मिक रवि आनंद को जामताड़ा और उप विकास आयुक्त रांची दिनेश यादव को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है.निदेशक उच्च शिक्षा राम निवास यादव को गिरिडीह का उपायुक्त और जेएसएसी निदेशक आर रॉनिटा को खूंटी का उपायुक्त बनाया गया है. गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर का उपायुक्त और निदेशक पर्यटन अंजली यादव को गोड्डा का उपायुक्त बनाया गया है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को बोकारो का उपायुक्त बनाया गया है. वहीं निदेशक बागवानी फैज अक अहमद को रामगढ का उपायुक्त, निदेशक सूचना प्रद्यौगिकी आदित्य रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chandan Kumar Chaibasa DCs of 20 districts changed Jharkhand Breaking: IAS officers transferred on a large scale Karna Satyarthi Jamshedpur Nishi Kumar Singh Seraikela became Deputy Commissioner
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group