Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वी सिंंहभूम DC का कार्यभार संभाला, बतायी अपनी प्राथमिकताएं, जानें क्या कहा
    Breaking News

    Jamshedpur: कर्ण सत्यार्थी ने पूर्वी सिंंहभूम DC का कार्यभार संभाला, बतायी अपनी प्राथमिकताएं, जानें क्या कहा

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया. समाहरणालय में आयोजित समारोह में निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा. इस अवसर पर जिले के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे. नव पदस्थापित उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं.

    पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव नियुक्त उपायुक्त श्री सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण समापन में जिला के नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी व कर्मी के सहयोग की सराहना की. कर्ण सत्यार्थी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए गौरव की बात है.

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के छायानगर में अपराधी की हत्या, शव चबूतरे पर मिला, हाल ही में किया था प्रेम विवाह

    मैं जनसुनवाई को प्राथमिकता दूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. सभी वर्गों के साथ मिलकर विकास को गति दी जाएगी. नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी.

    Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Karna Satyarthi took charge as East Singhbhum DC know what he said? told his priorities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के छायानगर में अपराधी की हत्या, शव चबूतरे पर मिला, हाल ही में किया था प्रेम विवाह

    August 25, 2026

    Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

    August 25, 2026

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    August 25, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: सीतारामडेरा के छायानगर में अपराधी की हत्या, शव चबूतरे पर मिला, हाल ही में किया था प्रेम विवाह

    August 25, 2026

    Jamshedpur: चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मोबाइल फोन भी जब्त, पूछताछ में कई जगहों से चोरी का खुलासा

    August 25, 2026

    Road Accident: घाटशिला से जमशेदपुर आ रही कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, दो युवक घायल

    August 25, 2026

    Jamshedpur. एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा खरकाई नदी का जलस्तर, खतरे का निशान के करीब पहुंचा

    August 25, 2026

    Jharkhand: जमीन धंसने से अस्पताल की इमारत में आईं दरारें, प्रभावित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश पर रोक

    August 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group