Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saranda Naxal: 23 नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरा ट्रक लूटा, सारंडा जंगल में छिपाया, पश्चिमी सिंहभूम और ओडिशा की पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, अलर्ट पर CRPF कैंप
    Breaking News

    Saranda Naxal: 23 नक्सलियों ने विस्फोटकों से भरा ट्रक लूटा, सारंडा जंगल में छिपाया, पश्चिमी सिंहभूम और ओडिशा की पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, अलर्ट पर CRPF कैंप

    News DeskBy News DeskMay 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.ओडिशा के राउरकेला में विस्फोटकों से भरा ट्रक नक्सलियों ने लूट लिया है. जानकारी के मुताबिक, लूटे हुए ट्रक को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में रखा है. विस्फोटक भरा ट्रक राउरकेला स्थित आइडियल विस्फोटक फैक्ट्री से बांको पत्थर खदान जा रहा था. ट्रक बांको खदान पहुंचने ही वाला था कि 23 हथियारबंद नक्सली पहुंचे. ट्रक को कब्जे में ले लिया और उसे लेकर घने जंगल में चले गए. देर रात नक्सलियों ने ट्रक ड्राइवर को रिहा कर दिया, जिसके बाद वह महूपदा थाने के लिए रवाना हो गया है.

    लेकिन, विस्फोटकों से भरा ट्रक अभी भी नक्सलियों के कब्जे में है. इस घटना को लेकर ओडिशा के केबलांग थाने में केस दर्ज किया गया है. इस घटना के बाद से पश्चिम सिंहभूम और ओडिशा की पुलिस सक्रिय हो गई है. लूट की घटना देर शाम की थी ऐसे में अंधेरा और घना जंगल होने के कारण पुलिस जंगल में नहीं घुसी है.

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    पुलिस आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कह रही है पर इस घटना को कोल्हान में एंटी नक्सल मूवमेंट चलाने और इससे मिल रही सफलता के साथ जोड़ कर देख रही है. किसी भी तरह की अनहोनी के मद्देनजर सारंडा के सभी सीआरपीएफ कैंप को अलर्ट कर दिया गया है। झारखंड पुलिस ने बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी है. पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सारंडा जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CRPF camp on alert hid it in Saranda forest Saranda Naxal: 23 Naxalites looted a truck full of explosives West Singhbhum and Odisha police started search operation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में पिछले 24 घंटे में 18 मिमी बारिश, आज भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

    June 22, 2026

    Jharkhand Naxal: तिलमी जंगल में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: PLFI कमांडर श्रवण दास घायल, कई उग्रवादी गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Jamshedpur news:तुरामडीह विस्थापितों की हक और अधिकार की लड़ाई को भाजपा जमशेदपुर महानगर का मिला समर्थन, सोमवार के धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आजसू की बैठक में धनबाद ‘जनाक्रोश रैली’ को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, सुदेश महतो के जन्मदिन पर दिखा उत्साह

    June 21, 2026

    PATNA NEWS: महेंद्रूघाट में समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की महाबैठक, सांसदों ने मांगा सुविधाओं का विस्तार; जानें रेलवे का मेगा प्लान

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group