Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAC 12th Result:  जैक ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, गोविंदपुर की  अंकिता विज्ञान में, चाईबासा की रेशमी वाणिज्य में State Topper
    Breaking News

    JAC 12th Result:  जैक ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा, गोविंदपुर की  अंकिता विज्ञान में, चाईबासा की रेशमी वाणिज्य में State Topper

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi. झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया. जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की. जेएसी के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में 79.26 फीसदी और वाणिज्य में 91.92 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. उन्होंने बताया कि विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा.
    अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्य संकाय में 95.05 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि 89.61 प्रतिशत लड़के सफल हुए।
    गोविंदपुर के राजकीय उच्च विद्यालय की छात्रा अंकिता दत्ता 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान संकाय में राज्य की टॉपर बनीं, जबकि चाईबासा के ‘सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज’ की छात्रा रेशमी कुमारी वाणिज्य संकाय में 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहीं.
    मिश्रा ने कहा कि विज्ञान संकाय की परीक्षा में शामिल हुए 98,634 छात्रों में से 78,186 ने अच्छे अंक प्राप्त किए.कुल परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 6.56 प्रतिशत अधिक रहा। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 72.70 प्रतिशत था.
    कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से 58,720 छात्र प्रथम श्रेणी, 19,383 छात्र द्वितीय श्रेणी और 63 छात्र तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं 12वीं कक्षा की वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 22,066 छात्र शामिल हुए और 20,285 छात्र उत्तीर्ण हुए.
    पिछले वर्ष वाणिज्य संकाय में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.60 प्रतिशत था.अधिकारियों ने बताया कि 12,829 छात्र प्रथम श्रेणी, 7,234 छात्र द्वितीय श्रेणी और 222 छात्र तृतीय श्रेणी के अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए. लातेहार जिला विज्ञान और वाणिज्य दोनों संकायों में अव्वल रहा. राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने नतीजों के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विभाग को बधाई दी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ankita of Govindpur is state topper in science JAC 12th Result: JAC released the 12th result once again girls outshone boys Reshmi of Chaibasa is state topper in commerce
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group