Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ukrain-Russia War: यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ड्रोन से रूस के 40 से अधिक सैन्य विमान नष्ट किये
    Breaking News

    Ukrain-Russia War: यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ड्रोन से रूस के 40 से अधिक सैन्य विमान नष्ट किये

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kiv.यूक्रेन ने रविवार को दावा किया कि उसने रूस की सीमा में दाखिल होकर उसके 40 से अधिक सैन्य विमान नष्ट कर दिये हैं. इससे एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किये थे. यूक्रेन और रूस ने एक दूसरे पर हमले ऐसे समय तेज किये हैं जब दोनों पक्ष तुर्किये के इस्तांबुल शहर में सीधी बातचीत के नये दौर में शामिल होने जा रहे हैं. यूक्रेन के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हमले को अंजाम देने में डेढ़ साल से अधिक का समय लगा और इसकी निगरानी व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने की.

    उन्होंने बताया कि हमले के लिए ट्रकों में लादकर ड्रोन रूसी सीमा के काफी भीतर तक ले जाया गया. अधिकारी के मुताबिक ड्रोन से कथित तौर पर रविवार दोपहर को कई हवाई अड्डों पर खड़े 41 विमानों को निशाना बनाया गया जिनमें ए-50, टीयू-95 और 22टीएम विमान शामिल हैं. रूस ने इससे पहले पहले यूक्रेन पर मिसाइल दागने के लिए तुपोलेव टीयू-95 और टीयू-22 लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम इन बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल किया है, जबकि ए-50 का उपयोग लक्ष्यों का समन्वय करने और हवाई सुरक्षा और निर्देशित मिसाइलों का पता लगाने के लिए किया जाता है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में पुष्टि की कि उसके पांच हवाई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    बयान में कहा गया है कि एफपीवी ड्रोन ने यूक्रेन से 4,000 किलोमीटर से अधिक दूर इरकुत्स्क क्षेत्र के साथ-साथ रूस के उत्तरी मरमंस्क में हवाई अड्डों पर विमानों को नुकसान पहुंचाया और हमले से उनपर आग लग गई. मंत्रालय ने कहा कि रूस के सुदूर पूर्व में अमूर क्षेत्र तथा इवानोवो और रियाजान के पश्चिमी क्षेत्रों में हमलों को विफल कर दिया गया. यह हमला उसी दिन हुआ जब जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन सोमवार को रूस के साथ सीधी शांति वार्ता के लिए इस्तांबुल में अपना एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा. जेलेंस्की ने रविवार को ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में कहा कि रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे. उन्होंने कहा, “हम अपनी आजादी, अपने देश और अपने लोगों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.” यूक्रेन के अधिकारियों ने पहले क्रेमलिन से कहा था कि वह बैठक से पहले युद्ध समाप्त करने पर अपनी स्थिति को स्पष्ट करने वाला एक ज्ञापन प्रस्तुत करे. रूस ने कहा था कि वह वार्ता के दौरान अपना ज्ञापन साझा करेगा.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रविवार को तीन साल से जारी युद्ध में ड्रोन की संख्या के हिसाब से रविवार को सबसे बड़ा हमला किया. यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रविवार को रूस ने 472 ड्रोन हमले किये. यूक्रेन की वायुसेना के संचार प्रमुख यूरी इग्नाट ने बताया कि रूसी सेना ने ड्रोन हमलों के साथ-साथ सात मिसाइलें भी दागीं. इससे पहले रविवार को यूक्रेन की थलसेना ने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर रूस द्वारा किये गए हमले में उसके कम से कम 12 सैनिक मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    more than 40 Russian military aircraft destroyed by drones Ukrain-Russia War: Ukraine's biggest attack so far
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group